Shivpuri News: पत्रकार अजय राज सक्सैना के विरुद्ध 4 साल तक युवती के दैहिक शोषण का आरोप

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के एसडीएम पब्लिक स्कूल के संचालक और पत्रकार अजय राज सक्सैना के खिलाफ एक पीड़िता ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाते हुए शिवपुरी सिटी कोतवाली में शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि वह अजय राज सक्सैना के स्कूल में नौकरी करती थी। वहीं से उसकी अजय राज से जान-पहचान हुई। 

पीड़िता का आरोप है कि अजय राज ने उससे शादी करने का आश्वासन देकर चार साल तक उसका दैहिक शोषण किया। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि अजय राज ने उसके साथ ही नहीं, बल्कि कई अन्य युवतियों के साथ भी संबंध बनाए और उन्हें भी कथित रूप से प्रताड़ित किया। पीड़ित युवती ने मीडिया से बातचीत करते हुए इन युवतियों के नाम भी लिए हैं।

सिटी कोतवाली सीमा में निवास करने वाली 25 वर्षीय पीड़िता आज सुबह अपना हक और अधिकार मांगने अजय राज सक्सैना के घर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि अजय राज सक्सैना के घर पर उसके साथ मारपीट की गई। मामला बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस पीड़िता को कोतवाली लेकर आई।

पीड़िता ने एक शिकायती आवेदन दिया है। इस शिकायती आवेदन के अनुसार, पत्रकार अजय राज सक्सैना ने पिछले चार साल से उसका दैहिक शोषण किया है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच करने और जांच के आधार पर मामला दर्ज करने की बात कही है। वहीं, पीड़िता ने शिवपुरी की मीडिया से लगभग 10 मिनट तक बातचीत की।

मीडिया से दिए गए बयान में पीड़िता ने कहा कि वह अजय राज सक्सैना के एसडीएम पब्लिक स्कूल में नौकरी करने के लिए गई थी। वहीं उसकी अजय राज से पहचान हुई थी। पीड़िता का कहना है कि अजय राज ने उससे शादी का वादा किया था, उस समय उसे अजय राज के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी। जब उसे अजय राज के विवाहित होने की जानकारी मिली तो उसने कहा कि उसकी पत्नी और उसके बीच संबंध ठीक नहीं हैं और वह अपनी पत्नी से तलाक ले लेगा, उसके बाद उससे शादी करेगा।

पीड़िता ने कहा कि उसे भरोसा दिलाने के लिए अजय राज ने उसके साथ वृंदावन में शादी भी की थी। पीड़िता का आरोप है कि अजय राज पिछले चार साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। जैसे ही उसके परिजनों को दोनों के अफेयर की जानकारी मिली तो उसने उससे दूरी बना ली। पीड़िता का कहना है कि अजय राज ने उसे शांत रहने के लिए दबाव भी बनाया और पैसों का लालच भी दिया था। पीड़िता के अनुसार, अजय राज के पास उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी हैं, जिनको लेकर वह उसे धमकी देता रहता था।

पीड़िता ने कहा कि पुलिस ने उससे आवेदन ले लिया है और अब जांच के लिए तीन दिन का समय दिया है। उसने कहा कि उसके साथ अन्याय हुआ है और उसे धोखा दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके अलावा कई अन्य महिलाओं के साथ भी अजय राज के अफेयर रहे हैं और उन्हें भी प्रताड़ित किया गया है। उसने कहा कि यदि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो वह अपने जीवन को लेकर बेहद निराश है और उसके सामने कोई रास्ता नहीं बचा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!