शिवपुरी, इंतज़ार खत्म, माधव टाइगर रिजर्व में आज से शुरू हुई सफारी, जानिए टिकट और टाइमिंग की पूरी डिटेल

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। क्या आप भी जंगल की खामोशी के बीच बाघों की दहाड़ सुनने के लिए बेताब हैं? अगर हाँ, तो आपका इंतज़ार खत्म हो गया है! मानसून की विदाई के साथ ही शिवपुरी का मशहूर माधव टाइगर रिजर्व आज (1 अक्टूबर) से पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया है।
इस बार सफारी का रोमांच दोगुना होने वाला है, क्योंकि घने जंगलों में सिर्फ वयस्क बाघ ही नहीं, बल्कि 3 नन्हे शावक भी पर्यटकों का स्वागत करेंगे। और इस बार की सबसे खास बात यह है कि जंगल की पगडंडियों पर आपको सैर कराने की कमान हमारी बेटियों के हाथों में होगी!

10 बाघों के कुनबे की दहाड़ से गूंजेगा जंगल
बीते कुछ महीनों में माधव नेशनल पार्क में तीन नए नन्हे मेहमान (शावक) आए हैं। इसी के साथ अब यहाँ बाघों का कुनबा बढ़कर 10 हो गया है। अन्य प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व्स की तरह ही अब माधव नेशनल पार्क के प्रति भी पर्यटकों की दीवानगी बढ़ रही है। देसी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी मेहमान भी इन बाघों की अठखेलियां करीब से देखने के लिए भारी संख्या में पहुँच रहे हैं।

सफारी की कमान बेटियों के हाथ, भाषा नहीं बनेगी बाधा
इस बार पार्क प्रबंधन ने एक बेहतरीन पहल करते हुए 30 नए टूरिस्ट गाइड्स को ट्रेनिंग दी है, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं (बेटियों) की है। विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन गाइड्स को खासतौर पर अंग्रेजी और अन्य भाषाओं का प्रशिक्षण दिया गया है। अब ये महिला गाइड्स न सिर्फ जंगल की पूरी जानकारी रखती हैं, बल्कि विदेशी मेहमानों को उनकी भाषा में शिवपुरी के जंगलों की कहानियां भी सुनाएंगी।

कैसे लें इस रोमांच का मजा? (बुकिंग और समय)
पार्क प्रबंधन पर्यटकों को मुख्य कोर जोन का भ्रमण कराता है। पर्यटक पहले की तरह अपने निजी वाहनों से भी पार्क में प्रवेश कर सकते हैं।

बुकिंग:पर्यटक 1 अक्टूबर से पार्क के दो प्रमुख गेट, सेलिंग क्लब और मुख्य गेट से तत्काल जंगल सफारी की बुकिंग करा सकते हैं। ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है।

खर्च: सफारी के लिए प्रति व्यक्ति 1320 रुपए का टिकट लेना होगा, जबकि टूरिस्ट गाइड का चार्ज 800 रुपए रहेगा।

सफारी का समय, सफारी रोजाना दो शिफ्ट में कराई जाएगी-
पहली शिफ्ट (सुबह): 6:00 AM से 7:00 AM तक एंट्री, 11:00 AM बजे वापसी।
दूसरी शिफ्ट (दोपहर): 3:00 PM पर एंट्री, शाम 6:00 PM बजे तक वापसी।

इनका कहना हैं
1 अक्टूबर से माधव टाइगर रिजर्व के गेट खुल गए हैं। लोग आसानी से जंगल सफारी कर बाघों का दीदार कर सकेंगे। इस बार तीन नए शावक भी पार्क की रौनक बढ़ा रहे हैं, जिससे सफारी के लिए लगातार बुकिंग आ रही हैं।
हरिओम, उप संचालक, माधव टाइगर रिजर्व

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!