सिंधिया राजवंश की दान की जमीन की फर्जी आधार कार्ड से रजिस्ट्री, कलेक्टर ने किया SDM को तलब

0
शिवपुरी
। भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने की पहचान बन चुके IAS अर्पित वर्मा को शिवपुरी में पहला टास्क आज शिवपुरी में अपनी प्रथम जनसुनवाई में मिल गया है। यह जमीन सिंधिया राजघराने ने दान में जब दी थी जब नरवर जिला हुआ करता था,इस जमीन को निगलने के लिए भूमाफियाओं ने वर्षों पहले स्वर्गवासी हो चुके व्यक्ति को कागजो मे जिंदा कर धरती पर रजिस्ट्री करा ली है। आवेदन कर्ता ने इससे पहले भी यह शिकायत की थी लेकिन इस धरती पकड गैंग के तार सिंधिया निष्ठ नेताओं से जुड़े होने के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी है। अब यह मामला कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा की टेबल पर पहुंच चुका है। इस मामले को आवेदन कर्ता से कलेक्टर ने 10 मिनट तक सुना और समझा और तत्काल एसडीएम शिवपुरी को तलब कर तत्काल कार्यवाही करने के आदेश दिए है।

सतनवाडा कलां के रहने वाले राजेंद्र बाथम पुत्र रामजीलाल बाथम ने बताया कि सतनवाडा कलां में मेरे पूर्वजों की पैतृक भूमि सर्वे न. 429, 430, 431.432, 433, 434, 435,436, 437, 438, 439, 650, 657 कुल किता 13 कुल रकवा 6.2900 हेक्टेयर जो शामलात खाता है। जिसमें से मेरे परदादा भागीरथ नाबालिग सरपरस्त मां रमको ढीमर हिस्सा 1/7 भूमि के नाम से खसरा में सन 1950-1951 से सन 1979-1980 तक दर्ज है।

हमारे बुजुर्ग मजदूरी करते थे अभिनज्ञा के कारण लगातार भूमि में अपना नाम दाखिला नहीं करा पाए थे। इस जमीन पर हमारे पूर्वजों का ही नाम चलता रहा है। वर्तमान समय में हमारा परिवार इस जमीन पर खेती कर रहा है और यह हमारे परिवार का संयुक्त खाता है।

इस फर्जी रजिस्ट्री के खेल में इस जमीन के हिस्सेदार भागीरथ नाबालिग सरपरस्ती रमको ढिमर के नाम पर भागीरथ पुत्र रमेश बाथम उम्र 63 साल मालिक बनाकर इस जमीन की रजिस्ट्री करा ली। वर्तमान में जिस व्यक्ति के रजिस्ट्री में विक्रेता के रूप में नाम दर्ज है वह ग्राम पनघटा मगरौनी तहसील नरवर जिला शिवपुरी है। इस व्यक्ति से हमारे परिवार से दूर दूर तक का नाता नहीं है। इस व्यक्ति की समग्र आईडी कमांक 136382482,वोटर कार्ड नंबर एसके0500348 है।

मालिक का जन्म सन 50 से पहले का है, लेकिन यहां

जबकि मेरे परदादा भागीरथ का नाम सन 1950-1951 के खसरा में भागीरथ ना.बा. सरपरस्त मां रमको ढीमर दर्ज है। इस हिसाब से मेरे परदादा का जन्म सन 1950 से पहले का है। जबकि फर्जी विक्रेता भागीरथ पुत्र अपरू बाथम निवासी पनघटा, मगरौनी तहसील नरवर जिला शिवपुरी की उम्र रजिस्ट्री दिनांक 12/11/2021 को 60 वर्ष दर्ज है. जो पूर्ण रूप से फर्जी है। यह रजिस्ट्री दिनांक 12/11/2021 को उप पंजीयक कार्यालय शिवपुरी में कराई गई है।

सतनवाडा निवासी युवक राजेंद्र बाथम ने शिवपुरी समाचार को बताया कि यह तालाब की जमीन हमारे पुरखों को सिंधिया राजवंश ने जब दान में थी जब नरवर जिला हुआ करता था। शिवपुरी में भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि मेरे स्वर्गवाजी पर दादाजी को कागजो मे जिंदा कर धरती पर उतार दिया है।

युवक ने लगाई थी महाराज से गुहार

सतनवाड़ा के युवक राजेंद्र बाथम का कहना है इससे पूर्व में इस फर्जी रजिस्ट्री के मामले की शिकायत शिवपुरी पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर शिवपुरी को की थी,लेकिन शिवपुरी के दो बडे भाजपा के नेता इस मामले में गिरिराज मंगल का साथ दे रहे है इस कारण इस मामले को दबा दिया गया है। रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति का हमारे परिवार से कोई संबंध नहीं है केवल नाम और जाति लगभग एक समान होने का इस गिरोह ने फायदा उठाया है। इस व्यक्ति की समग्र आईडी भी अन्य परिवार की है और यह अज्ञात नहीं है ज्ञात है इससे पुलिस पूछताछ करती तो सारा मामला क्लीयर हो जाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!