पिछोर। पिछोर थाना सीमा में निवास करने वाली एक युवती की शादी 7 मई को होनी थी,लेकिन दूल्हे के एक कॉल ने दुल्हन का दिल तोड दिया और युवती का पिता भी सदमे आ गया,दूल्हे के गांव में पंचायत भी बुलाई गई लेकिन दुल्हन पक्ष को कोई राहत पंचायत का फैसला नहीं दे सका। जिस घर में शादी की खुशियों ने अपने पैर पसारने शुरू ही किए थे अब इस कॉल के बाद घर में मातम छा गया,परेशान पिता ने पिछोर थाना पुलिस की शरण ली हैं।
28 अप्रैल की रात आई वो मनहूस कॉल
पिछोर थाना क्षेत्र में रहने वाले गिरवर लोधी ने अपनी बेटी छाया का रिश्ता भौंती क्षेत्र सीमा में आने वाले पीपरा गांव मे निवास करने वाले वीकेश लोधी से तय किया था। 7 मई को बारात आनी थी, लेकिन 28 अप्रैल की रात करीब 9 बजे दूल्हे वीकेश ने फोन कर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस एक कॉल ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी।
पंचायत भी नहीं पिघला सकी पत्थर दिल दूल्हे को
रिश्ता टूटने की खबर मिलते ही बदहवास पिता लड़के के गांव पीपरा पहुंचा। वहां गांव के गणमान्य लोगों के बीच पंचायत बुलाई गई। उम्मीद थी कि सामाजिक दबाव में लड़का पक्ष मान जाएगा, लेकिन आरोपी विकेश और उसका परिवार अपनी जिद पर अड़ा रहा। महीनों की मेहनत और समाज में इज्जत, सब एक झटके में धूल धूसरित हो गई।
पिता की आंखों में आंसू, अब पुलिस से उम्मीदें
शादी टूटने से लड़की पक्ष गहरे सदमे में है। बुधवार को बेबस पिता ने पिछोर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। पिता गिरवर लोधी का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर तैयारियां की थीं, अब वह समाज को क्या मुंह दिखाएंगे? पिछोर पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।