शिवपुरी, सर्राफा व्यवसाई ने गोली मारकर सुसाइड किया, IPL की बलि चढ गया

0
Uploaded Image बदरवास। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के थाना सीमा में आने वाले बदरवास कस्बे में निवास करने वाले एक सर्राफा व्यवसाई ने अपनी कनपटी मे रिवाल्वर से गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। व्यापारी ने अपने ही कमरे मे आज गुरुवार की दोपहर गोली मारी है,गोली के आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजे को तोडकर घायल व्यापारी को बहार निकला और इलाज के लिए गुना ले गए जहां व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अवैध पिस्टल से सिर में मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, 42 वर्षीय संदीप सोनी (ज्वेलरी कारोबारी) गुरुवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच अपने कमरे में अकेले थे। अचानक गोली चलने की गूंज से पूरा घर कांप उठा। परिजन जब कमरे की ओर दौड़े तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे परिजनों के सामने संदीप खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन गुना अस्पताल पहुँचते-पहुँचते उन्होंने दम तोड़ दिया।

क्या आईपीएल सट्टा बना मौत की वजह?
हालांकि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, लेकिन कस्बे में यह चर्चा जोरों पर है कि संदीप सोनी आईपीएल (IPL) सट्टे में बड़ी रकम हार चुके थे। सूत्रों का कहना है कि सट्टे के इस दलदल और कर्ज के बोझ ने उन्हें इतना मजबूर कर दिया कि उन्होंने मौत को गले लगाना बेहतर समझा। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि जिस पिस्टल से गोली चलाई गई, वह अवैध थी।

पुलिस की कार्रवाई
बदरवास थाना प्रभारी एसआई शिखा तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संदीप सोनी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी सटीक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस सट्टेबाजी के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!