शिवपुरी, 17 साल की नाबालिग का एक्स मँगेतर ने किया 7 दिन तक बलात्कार, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

0
Uploaded Imageशिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना सीमा में नाबालिग के लगातार बलात्कार का मामला सामने आया है। इस घटना में सबसे खास बात यह है कि आरोपी युवक नाबालिग का एक्स मंगेतर था और उसने यह रिश्ता टूटने के बाद यह प्रतिशोध की आग और हवस का संयुक्त फिल्मी सीन जैसा घटनाक्रम घटित कर दिया। 17 साल की नाबालिग को अगवा किया गया और जब तक उसके साथ दरिंदगी की गई जब तक वह मरणासन्न होकर हॉस्पिटल की चौखट तक नहीं पहुंच गई,बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग का स्वास्थ्य चिंताजनक हैं,पोहरी पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और बलात्कार सहित पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया हैं।

बताया जा रहा है कि पीड़िता का रिश्ता कोलारस के सेसई निवासी अरुण परिहार से तय हुआ था। लेकिन जब परिजनों को पता चला कि अरुण शराब का आदी है, तो उन्होंने बेटी का भविष्य सुरक्षित रखने हेतु रिश्ता तोड़ दिया। यह बात अरुण को नागवार गुजरी और वह लगातार किशोरी पर डोरे डालता रहा।

7 दिनों तक बंधक बनाकर किया बलात्कार
आरोपी अरुण ने 21 अप्रैल को नाबालिग को उसके घर से अगवा कर लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तलाशी शुरू की और 28 अप्रैल को उसे बरामद किया। जब पुलिस ने पीड़िता को पाया, तो उसकी हालत देखकर सबकी रूह कांप गई। वह शारीरिक रूप से बेहद कमजोर और सदमे में थी।

डॉक्टरी जांच में चौंकाने वाले खुलासे
अस्पताल में भर्ती होने के बाद हुई मेडिकल जांच ने दरिंदगी की पुष्टि कर दी है। डॉक्टरों के अनुसार, नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया, जिसके कारण उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आईं और उसकी हालत बिगड़ गई।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!