शिवपुरी। शिवपुरी जिले में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए शुरू किए गए 'सांदीपनी स्कूल' प्रोजेक्ट की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। करोड़ों की लागत और तीन साल का समय बीतने के बावजूद जिले के 8 में से 6 स्थानों पर अब तक भवन अधूरे हैं। आलम यह है कि बच्चे बिना सुविधाओं के पुराने भवनों में पढ़ने को मजबूर हैं, वहीं दो साल से सरकार का 'बस सुविधा' का वादा भी कागजों और कोर्ट के चक्करों में अटका रहा। हालांकि, शिक्षा विभाग अब जुलाई से बसें चलाने और जल्द निर्माण पूरा करने का दावा कर रहा है।शिवपुरी जिला मुख्यालय के साथ कोलारस, बदरवास, पोहरी, पिछोर के गणेश खेड़ा, खनियाधाना, नरवर व करैरा में संदीपनी स्कूल भवनों का निर्माण होना था। यह सभी भवन 43-43 करोड़ रुपए की लागत से बनना है। केवल एक भवन गणेश खेड़ा की लागत 38 करोड़ रुपए है। पिछले तीन साल से इन स्कूल भवनों का निर्माण हो रहा है
शिवपुरी व नरवर का ही भवन बनकर न केवल तैयार हुआ है, बल्कि इनके लोकार्पण भी हो चुके है। शिवपुरी के स्कूल का लोकार्पण ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ही खुद किया था, जबकि नरवर का एक माह पहले लोकार्पण हो चुका है। अब शेष बचे कोलारस, बदरवास, पोहरी, पिछोर के गणेश खेड़ा, करैरा व खनियाधाना के स्कूल भवन अभी तक निर्माणाधीन है और जिस रफ्तार से काम चल रहा है, उससे नहीं लगता कि यह चह स्कूल भवन इस साल बनकर तैयार हो पाएंगे।
दो साल से अटकी बच्चों की बस सुविधा
जिला मुख्यालय पर संदीपनी स्कूल शहर से करीब 5 किमी दूर है और वहां आने-जाने के लिए नियमित रूप से जबकि सरकार ने दावा किया था कि संदीपनी स्कूल शुरू होने के साथ ही बस सुविधा बच्चों को मिलेगी। दो साल से अधिक का समय गुजरने के बाद भी बस सुविधा शुरू नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो शिक्षा विभाग किराए से बस लेना चाहता था, लेकिन विभाग बसों के लिए जो भुगतान कर रहा था, वह बस ऑपरेटरों के मुताबिक नहीं था। इसलिए कोई भी बस शुरू नहीं हुई।
7 किमी के दायरे के स्कूलों को मर्ज करने की होगी कार्रवाई
शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो हर संदीपनी स्कूल में आसपास के 7 किमी में मौजूद शासकीय स्कूलों को इस संदीपनी स्कूल में मर्ज करना है। आसपास के सभी स्कूलों के बच्चे इन्हीं संदीपनी स्कूल में पढ़ने आएंगे। स्कूल भवन के साथ उसी परिसर में शिक्षकों के आवास भी बन रहे हैं। हालांकि अभी किसी भी स्कूल भवन में शिक्षकों के शिवपुरी के संदीपनी स्कूल जरूर बन चुके है, बाकी और आवास बनना अभी बाकी है।
स्कूल भवनों के निर्माण में जो एजेंसी है निर्माण में थोड़ी देरी कर दी है। जल्द ही शिवपुरी के सभी स्कूल भवनों का निर्माण पूरा हो जाएगा। बस सुविधा को लेकर प्रकरण कोर्ट में बल रहा था जो कि सुलझ गया है। इस सत्र में जुलाई माह से बस सुविधा शुरू होने की पूरी उम्मीद है।
अरविंद सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर, शिक्षा विभाग ग्वालियर।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।