शिवपुरी शहर में गुमराह करने वाली गैंग सक्रिय,लालच में फसे यह लोग लग गया 50 गुना चूना

Adhiraj Awasthi
0
Uploaded Image
शिवपुरी। कहते है कि लालच बुरी बला है। इसी फार्मूले को अपनी बिजनेस पॉलिसी बनाते हुए गुमराह करने वाली एक गांव शहर में सक्रिय है। आमजन को बिजली की रीडिंग कम और बिजली का बिल खपत के अनुपात मे 10 प्रतिशत आने का भरोसा देकर बिजली के मीटरो मे एक खास तरह की डिवाइस लगा रही है और 2 से 5 हजार रुपए तक वसूल रही है। इस डिवायस के लगने के बाद मीटर जंप हो जाता है और रीडिंग कम बनाने लगता है। बिजली विभाग ने 18 जगह छापामार कार्यवाही करते हुए लोगो के घरो के मीटरो से यह डिवाइस पकडी है।

इन लोगों पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना कंपनी बिल के साथ जोडकर थमा दिया,अब यह अपना माथा पकडकर बैठे है और सोच रहे है कि लालच नहीं किया होता। कुल मिलाकर यह खबर आपको इस गुमराह गैग से बचने के लिए प्रकाशित की जा रही है।


शिवपुरी शहर में गर्मियों में एकाएक बिजली की खपत बढ़ने से कई जगह मीटर रीडिंग कम आ रही है। बिजली कंपनी की टीमों ने घरों पर जाकर मीटरों की जांच की। कुछ मीटरों में सर्किट लगे मिले। सर्किट से मीटरों को बायपास किया गया है। इस कारण बिजली खपत की तुलना में मीटर रीडिंग कम हो रही है। बिजली चोरी से संबंधित मामले दर्ज किए जा रहे हैं। विजिलेंस चार्ज अधिरोपित किया जा रहा है। अप्रैल के पिछले सप्ताह ही 18 से अधिक घरों में सर्किट लगे मीटर मिले हैं। मीटर बायपास होने से कंपनी को नुकसान हो रहा था।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं से बातचीत में सामने आ रहा है कि कुछ लोग सक्रिय हैं। वे उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। मीटर में सर्किट लगाकर बायपास कर रहे हैं। इस कारण बिजली चोरी बढ़ रही है। पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

1. शिवपुरी शहर के ग्वालियर बायपास क्षेत्र में भारतीय विद्यालय के सामने उपभोक्ता अनीस खान पुत्र नन्हे खान के घर बिजली कंपनी की टीम 10 अप्रैल 2026 को पहुंची। सर्किट लगा होने से मीटर बाईपास निकला। मीटर जब्ती में लेकर दूसरा नया मीटर लगाया। लैब में जांच के लिए भेजा। सर्किट लगा होने से मीटर बायपास निकला। कंपनी ने 77 हजार 621 रु. का विजिलेंस चार्ज लगाया है।

2. शिवपुरी शहर के चित्रा नगर निवासी विनोद राठौर के घर पर बिजली कंपनी की टीम 4 अप्रैल को मीटर की जांच करने पहुंची। बिजली खपत की तुलना में मीटर रीडिंग कम हो रही थी। मीटर में सर्किट लगा होने पर जब्ती में लेकर नया मीटर लगाया। लैब जांच के लिए मीटर भेजा। रिपोर्ट में टैपर पाया गया। मीटर बायपास होने की वजह से कंपनी ने 88 हजार 170 रु. का विजिलेंस चार्ज जोड़ा है।

3 ग्वालियर बायपास स्थित भारतीय विद्यालय के सामने शकूर खान के घर 11 अप्रैल को बिजली कंपनी की टीम पहुंची। मीटर में डायरेक्ट लूप लगाकर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली कंपनी ने 1 लाख 72 हजार 926 रु. विजिलेंस चार्ज जोड़ा है। अगले महीने बिल के साथ राशि जोड़कर भेजी जाएगी।

गैंग उपभोक्ताओं को गुमराह कर रही है
शहरी क्षेत्र में मीटर बाईपास के मामले सामने आ रहे हैं। शहर में गैंग सक्रिय है। वह उपभोक्ताओं को गुमराह कर रही है। रीडिंग बढ़ने से रोकने के लिए मीटर में सर्किट लगा रहे हैं। इससे मीटर बायपास हो जाता है। ऐसे मामलों में हमारी टीमें चोरी के केस दर्ज कर रही हैं।
श्रवण पटेल, डीजीएम, बिजली कंपनी शिवपुरी संभाग-1

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!