बेटे की हत्या करने आए थे लेकिन मॉ मे मार दी गोली, 2 हत्यारे गिरफ्तार

0
Uploaded Image कोलारस। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेहरवारा में हुई वृद्ध महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी असल में महिला के बेटे की हत्या करने आए थे, लेकिन बीच में मां के आ जाने के कारण उसे ही मौत के घाट उतार दिया गया।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतिका रामसखी धाकड़ के पति स्व. लक्ष्मीनारायण ने दो शादियां की थी, जिसमें से एक पत्नी खेत पर और दूसरी गांव में रहती थी। मृतिका का बेटा मुनेश धाकड़ अक्सर अपनी सौतेली मां के चरित्र पर लांछन लगाता था और उन्हें बदचलन कहता था। इसी बात से आक्रोशित होकर सौतेली मां के बेटे पुष्पराज धाकड़ ने अपने साथी निकेन्द्र रावत के साथ मिलकर मुनेश को जान से मारने की साजिश रची।


घटना वाले दिन यानी 22 अप्रैल 2026 को आरोपी मुनेश की हत्या करने पहुंचे थे, लेकिन वहां मुनेश की जगह उसकी 65 वर्षीय मां रामसखी सामने आ गई। गुस्से में आकर आरोपियों ने वृद्ध महिला पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 103 (1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने डेहरवारा से लेकर शिवपुरी तक के रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और सायबर सेल की तकनीकी मदद ली। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने 30 अप्रैल 2026 को घेराबंदी कर निकेन्द्र रावत (23 वर्ष) गिरमानी (गोवर्धन) हाल निवासी शिवपुरी और पुष्पराज उर्फ प्राकुल धाकड़ (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर की एक पिस्टल, 4 कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस महत्वपूर्ण सफलता में तेन्दुआ थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, सउनि जितेन्द्र जाट, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक विकास चौहान, आरक्षक महेंद्र यादव और पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!