शिवपुरी, रात के अंधेरे में लोड हुआ सरकारी माल, रंगे हाथ दबोचा गया ड्राइवर

0
Uploaded Image शिवपुरी। शिवपुरी जिले की देहात थाना पुलिस ने चोर को चोरी के माल सहित रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। यह चोर स्वयं की कंपनी मे चोरी कर रहा था। बिजली विभाग में एक निजी कंपनी ठेका लेकर काम कर रही थी यह चोर निजी कंपनी का ही ड्रायवर था। ककरवाया के पास खुले मैदान में रखे लाखों के पुराने बिजली के तार रखे हुए थे यह ड्राइवर लोडिंग गाड़ी में यह तार चुराकर ले जा रहा था।

ककरवाया के पास एक खुले मैदान को कंपनी ने अपना अस्थाई स्टोर बना रखा था। यहाँ बिजली के खंभों से उतारा गया पुराना कीमती तार रखा हुआ था। ड्राइवर प्रमोद जाटव की नीयत इन तारों पर डोल गई। उसे लगा कि रात के सन्नाटे में मैदान से माल गायब करना आसान होगा।

प्रमोद ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपनी ही कंपनी के लोडिंग वाहन में करीब 35 से 40 बंडल तार लाद लिए। इन तारों की बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी जा रही है। लेकिन, जैसे ही वह माल लेकर निकलने की फिराक में था, कर्मचारियों को भनक लग गई।

सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला और घेराबंदी कर आरोपी ड्राइवर को वाहन सहित धर दबोचा। पुलिस ने मौके पर ही चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है।

हमने ठेका कंपनी के प्रतिनिधि सुबंदु मंडल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रमोद जाटव हिरासत में है। हम इस बात की भी तहकीकात कर रहे हैं कि क्या इस बिजली चोरी के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट या कंपनी का कोई और कर्मचारी भी शामिल है।
विकास यादव, टीआई, देहात थाना

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!