शिवपुरी। शिवपुरी में एक शातिर महिला ठग को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस महिला ने पीएम आवास योजना में आवास दिलाने के नाम पर लोगो से ठगी है। शातिर महिला ने पैसा लेकर नगर पालिका की फर्जी रसीद भी दी है,जब लोग इन फर्जी जमा रशीद की दम पर नगर पालिका मे अपना आवास लेने पहुंचे जब जाकर यह मामला खुला, आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर 6 लोगों से डेढ़ लाख रुपए की ठगी की है। कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शहर के सईसपुरा में किराए से रहने वाला दीपक पुत्र रघुवीर सिंह परिहार शुक्रवार को गांधी पार्क स्थित नगर पालिका के पीएम आवास शाखा में पहुंचा। यहां पर उसने बताया कि पीएम आवास के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था और वह 20 हजार रुपए मंजू लोधी नाम की महिला को दे चुका है, लेकिन इसके बाद भी उसका आवास स्वीकृत नहीं हुआ। इस पर शाखा प्रभारी सुनील भोज ने जब दस्तावेजों की पड़ताल की तो उन्होंने चताया कि तुम्हारे नाम का अभी कोई आवेदन इस तरह का नहीं मिला है। साथ ही अब आवास के ऑफलाइन मतलब रसीद देकर पैसे जमा नहीं होते। रसीद से पैसे तो वर्ष 2017-18 में हुए और उसके बाद से बंद हो गया।
पूरे मामले लेकर जब नगर पालिका के कर्मचारियों व दीपक को शंका हुई। इधर शातिर ठग महिला मंजू बार-बार दीपक को और पैसे देने के लिए कॉल कर रही थी। इसके बाद योजना बद्ध तरीके से नगर पालिका के कर्मचारी दीपक के साथ पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और ठगी करने वाली महिला मंजू लोधी निवासी वर्मा कॉलोनी को गुरुद्वारा के पास एक बैंक से पकड़ लिया।
पूछताछ में मंजू ने बताया कि उसने यह धोखाधड़ी की है और इसमें उसके साथ दतिया का एक युवक सन्नी साहू भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में अभी मंजू के खिलाफ कार्रवाई की है और मामले की जांच की जा रही है। मंजू ने बताया कि इस तरह से वह करीब डेढ़ लाख रुपए की ठगी लोगों के साथ कर चुकी है।
इस मामले मे सिटी कोतवाली प्रभारी टीआई रोहित दुबे ने बताया कि अभी फिलहाल एक महिला पर केस वर्ज किया है। मामले में अन्य आरोपी भी हो सकते हैं। हम जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे। मामले में कूटरचित दस्तावेज की धाराएं भी जोड़ी जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।