शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे स्थित पुराना सरकारी बस स्टेंड के अंदर स्थित पुराने आरटीओ आफिस जो अब लावारिस हालत मे पहुंच गया है। इस खंडहर नुमा भवन मे एक युवक की लाश चादर ओढे मिली है,लाश मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची,बताया जा रहा है कि लाश दो या तीन दिन पुरानी हैं,लाश जब सडने लगी ओर उसमे से बदबू आने लगी जब लोगो को इस लाश की जानकारी मिली है। लाश की अभी पहचान नही हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पीएम हाउस भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवक खंडहर के अंदर चादर ओढ़े पड़ा हुआ था, जबकि उसकी चप्पलें पास ही रखी मिलीं। शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या फिर उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में शव मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।