बदरवास मे डेढ करोड की चोरी,जानकारी थी चोरो को कहा रखा है नकदी और सोने चांदी के जेवरात

vikas
0
shivpuri-samachar

बदरवास।
शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास ​थाना सीमा मे सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य महेन्द्र गुप्ता के घर मे 1 करोड की चोरी पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है। परिवार रात मे सोता रहा और चोरो ने किचन की खिडकी को उखाड कर घर मे प्रवेश किया ओर नकदी सहित सोने चांदी के गहनो पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को सबूत के नाम पर एक सीढी मिली है ओर कैमरो मे नकाब पहने लोग,पुलिस ​को कुछ  फिगर प्रिंट मिले है,पुलिस प्राचार्य के घर के आस पास लगे कैमरो को खंगाल रही है। 

घटना का तरीका देखकर पुलिस और परिवार दोनों को शक है कि वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है जिसे घर की पूरी जानकारी थी। चोर सीधे उसी कमरे तक पहुंचे जहां अलमारी में लाखों रुपए के जेवर और नकदी रखी थी। इतना ही नहीं, उसी कमरे में रखे दो अन्य डिब्बों में भी लाखों रुपए और जेवर थे, लेकिन उन्हें हाथ तक नहीं लगाया गया। इससे अंदेशा और गहरा गया है कि चोरों को पहले से मालूम था कि असली माल कहां रखा है।

सुबह टहलने उठे प्राचार्य, पीछे बिखरा मिला सामान
शनिवार सुबह करीब 5 बजे प्राचार्य महेंद्र गुप्ता रोजाना की तरह टहलने के लिए उठे तो घर के पीछे सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर वाले कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। उन्होंने तुरंत बेटे हर्षित गुप्ता को जगाया और बदरवास थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा, थाना प्रभारी शिखा तिवारी, रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान और इंदार थाना प्रभारी विवेक यादव भी मौके पर पहुंचे।

24 घंटे पहले ही बंद कर दिए गए थे CCTV कैमरे
जांच में सामने आया कि घर में लगे CCTV कैमरे घटना से करीब 24 घंटे पहले ही बंद हो चुके थे। पुलिस को शक है कि चोरों ने पहले रेकी की और फिर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोर अपने चेहरों को दुपट्टों से ढंके हुए थे ताकि पहचान न हो सके। घर के पीछे करीब जमीन के पास पुलिस को लोहे की सीढ़ी भी मिली है, जिसका इस्तेमाल दूसरी मंजिल तक पहुंचने में किया गया।

लोहे की खिड़की उखाड़कर घुसे, सीधे अलमारी तक पहुंचे
चोर दूसरी मंजिल की लोहे की खिड़की उखाड़कर घर में दाखिल हुए और सीधे किचन के पास वाले कमरे में पहुंचे। वहां रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब आधा किलो सोने के जेवर, लगभग 4 किलो चांदी और 10 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

चोरी हुए जेवरों में 16 सोने की अंगूठियां, 12 टोप्स, 4 मंगलसूत्र, हार, चूड़ियां, बाला, चैन और मोहर शामिल हैं। वहीं चांदी में भारी पायल, कमरपेटा और अन्य आभूषण चोरी हुए हैं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक चोरी गए माल की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।

4 महीने पहले तुड़वाई थी 10 लाख की एफडी
बताया जा रहा है कि महेंद्र गुप्ता ने करीब चार महीने पहले भारतीय स्टेट बैंक में जमा 10 लाख रुपए की एफडी तुड़वाई थी। यह रकम दोबारा बैंक में जमा कराई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया। परिवार के पास वर्षों पुराने पैतृक सोने-चांदी के जेवर भी घर में ही रखे थे।

संपन्न परिवार होने के कारण भी उठ रहे सवाल
महेंद्र गुप्ता सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य हैं। उनका बड़ा बेटा नगरीय निकाय में उपयंत्री है, बहू ग्रामीण बैंक में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा और बहू दोनों डॉक्टर हैं और इंदौर में पदस्थ हैं। परिवार आर्थिक रूप से संपन्न माना जाता है, इसलिए पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं किसी करीबी या जानकार ने ही सूचना लीक तो नहीं की।

पुलिस के हाथ अब तक खाली
पुलिस को मौके से कुछ फिंगरप्रिंट मिले हैं और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने अपने पीछे लगभग कोई पुख्ता सुराग नहीं छोड़ा। पुलिस का मानना है कि वारदात में 2 से 5 बदमाश शामिल हो सकते हैं।

फिलहाल पुलिस लोकल गैंग से लेकर पारदी गिरोह तक सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस बड़ी चोरी के बाद बदरवास में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों में भारी नाराजगी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!