शिवपुरी। जिले में दवाओं के काले कारोबार और जानलेवा गड़बड़झाले पर भोपाल के विशेष जांच दल ने कार्रवाई की। शहर के मेडिकल स्टोर्स की जांच में दल ने शिव मेडिकल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। जांच के दौरान शिव मेडिकल में दिमाग के इलाज में इस्तेमाल होने वाल वाली अत्यधिक संवेदनशील और नशीली श्रेणी की दवा अल्प्राजोलम का भारी स्टॉक मिला।
दुकान संचालक दवा की खरीद-बिक्री का कोई बिल नहीं दिखा सका। कोई वैध रिकॉर्ड भी पेश नहीं कर सका। महज एक पखवाड़ा पहले कलेक्टर आवास तक संदिग्ध दवा का डिब्बा पहुंचा था। इसके बाद प्रशासनिक अमले ने छापामार कार्रवाई की थी। तब भी दुकान सील की गई थी। इसके बावजूद खेल जारी रहा। भोपाल से आई विशेष टीम ने दोबारा कड़ा एक्शन लिया।
दुकान पर ताला जड़ा । 3 दिनों के भीतर संपूर्ण रिकॉर्ड तलब किया। इस दौरान 3 और मेडिकल स्टोर्स भी धांधली की गिरफ्त में आए। इनमें अरिहंत मेडिकल, एम एस मेडिकल, समृद्धि मेडिकल शामिल हैं।टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए तीनों मेडिकल स्टोर्स को 3 दिन (72 घंटे) के भीतर अपनी-अपनी दवाओं का पाई-पाई का हिसाब और पूरा रिकॉर्ड जमा करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। तय समय सीमा में रिकॉर्ड न देने पर लाइसेंस रद्द करने और प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है।
3 दिन में हिसाब दो, वर्ना जेल
कलेक्टर और भोपाल मुख्यालय से मिले कड़े दिशा-निर्देशों के बाद संभाग भर से आई विशेष टीम ने यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है। शिव मेडिकल सील कर दिया गया है। वहीं अरिहंत, एमएस और समृद्धि मेडिकल को 3 दिनों के भीतर दवाओं का पूरा रिकॉर्ड पेश करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। वर्ना जेल भेज देंगे।
उमेश रामचंदानी, ड्रग इंस्पेक्टर (जांच दल)
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।