शिवपुरी,पढिए मुक्तिधाम मे चिता पर लेटी लाश क्यो करती रही अपने अग्निसंस्कार का इंतजार

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन पर पोहरी विधानसभा का गांव सुभाषपुरा,इस गांव के मुक्तिधाम मे अंतिम संस्कार के लिए टीशेड नही है। 17 सिंतबर को हुई एक 17 साल के युवक की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाना था। चिता भी सज गई थी,शव को भी चिता पर लेटा दिया गया था बस अग्निसंस्कार करना ही बाकी था
,उतने मे सिस्टम की लापरवाली की परते उखाडने के लिए बादल बरसने लगे,अंतिम संसकार करने पहुंचे परिजन और ग्रामीणो को शव का तिरपाल से ढकना पडा,जब बारिश थमी उसके बाद युवक का बडी मुश्किल से अग्निसंस्कार किया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है।  

17 सितंबर को ग्राम सुभाषपुरा के 26 वर्षीय युवक धर्मवीर पुत्र सुरेश प्रजापति का निधन हो गया। शाम करीब 5 बजे ग्रामीण शव को लेकर मुक्तिधाम पहुंचे। रस्मों के मुताबिक शव को चिता पर लिटा भी दिया गया, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। अब न चिता जल सकती थी, न शव को ऐसे ही भीगता छोड़ा जा सकता था। मजबूरी में ग्रामीणों ने तिरपाल लाकर चिता पर लेटे शव को ढंक दिया। एक घंटे तक शव चिता पर ही तिरपाल के नीचे पड़ा रहा और पूरा गांव बारिश रुकने का इंतजार करता रहा। 

लकड़ियां भीग गईं, इसलिए बारिश रुकने के बाद भी बड़ी मुश्किल से अंतिम संस्कार हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम में आज तक पंचायत ने एक टीनशेड तक नहीं लगवाया। यहीं पर ज्यादातर अंतिम संस्कार होते हैं। ऐसे में बारिश के दिनों में यह आम दृश्य है। सोशल मीडिया पर लोग इस तरह के कमेंट भी कर रहे हैं कि, वायरल हो रहा ये वीडियो सिर्फ एक शव का नहीं है, ये उस सिस्टम की शवयात्रा का वीडियो है जो जीते जी तो लोगों को सुविधाएं नहीं दे पाया, अब मरने के बाद भी एक छत नहीं दे पा रहा। 

अगर अंतिम सफर में भी इंसान को बारिश रुकने का इंतजार करना पड़े, तो तुम्हारे विकास के दावे किस काम के? इस पूरे मामले पर पंचायत का पक्ष जानने के लिए  पंचायत सचिव रघुवीर धाकड़ को कई फोन लगाए गए परंतु उन्होंने फोन ही अटेंड नहीं किया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!