शिवपुरी। शिवपुरी-गुना के सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरात्य सिंधिया को दिवसीय दौरा की घोषणा हो चुकी है। इस दौरे में कई कार्यक्रम सहित शिवपुरी,पिछोर और कोलारस विधानसभा मे सिंधिया फिर पुन:सीधे सिंधिया से रूबरू होंगे और जनता की समस्याओं का निराकरण करेगें। इसके लिए कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा ने सिंधिया की जनसुनवाई के लिए गाइडलाइन जारी की है।
कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 27 अप्रैल को होने वाली दिशा मीटिंग के एजेंडे के पालन प्रतिवेदन तथा केन्द्रीय मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान व्यवस्थाओं के लिए जारी किए निर्देश
बैठक के दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 अप्रैल के कोलारस, पिछोर एवं शिवपुरी में कार्यक्रम स्थलों के भ्रमण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थलों पर जनसुनवाई की व्यवस्था की जा रही है, वहां बैठक की व्यवस्था, कूलर की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था आवश्यक रूप से होनी चाहिए। इसके साथ ही एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी जनसुनवाई स्थल पर की जाए, जिससे आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर तुरंत चिकित्सा दी जा सके। कलेक्टर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया लुकवासा में जनसुनवाई करेंगे।
यह जारी की गाइडलाइन
जनसुनवाई के दौरान आवेदक जो आवेदन देने आएगा, उसमें उसका पूरा नाम पता हो, मोबाइल नम्बर एवं वेरिफिकेशन के लिए आधार नंबर भी होना चाहिए। जनसुनवाई स्थल पर आवेदन लिखने वालो को भी रखा जाए। जिस विभाग का आवेदन है, उसी विभाग को निराकरण के लिए दें।
सिंधिया के दौरे में यह होगा
25 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री का आगमन होगा। कोलारस बस स्टैंड लोकार्पण, बालक एवं बालिका छात्रावास भूमिपूजन, जनपद पंचायत ऑफिस भूमिपूजन, कोलारस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। कोलारस के पास स्थित अडानी विकास केंद्र पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 26 एवं 27 अप्रैल को बदरवास में पीएम जनमन योजना, बालक बालिका छात्रावास का भूमिपूजन, रन्नौद तहसील बिल्डिंग, सड़क कार्य का भूमिपूजन एवं जल जीवन वाटर सप्लाई का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके अलावा शिवपुरी के ग्राम कोटा भगोरा में एवं तहसील पिछोर के ग्राम पंचायत भौंती में जनसुनवाई की जाएगी।
%20(4)%20(1).png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।