कलेक्टर की जनसुनवाई, दिव्यांग को 10 हजार तो पीड़ित महिला को दो लाख की सहायता

0
शिवपुरी
। शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। इसके अलावा शासन की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित करने की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर द्वारा दिव्यांग धीरज सिंह पुत्र भग्गू जाटव निवासी अकाझिरी तहसील रन्नौद को दिव्यांग एवं बीमार होने के कारण 10 हजार रुपये की राशि का चेक भारतीय रेडक्रास सोसायटी से दिलाया। धीरज द्वारा जनसुनवाई में बीमारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदाय किये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत था, जिस पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए धीरज सिंह जाटव 10 हजार रुपये की राशि प्रदाय की गई।

इसके अलावा एक अन्य हितग्राही तारा पत्नी स्व. लालाराम आदिवासी निवासी ग्राम खैरोदा तहसील खनियाधाना को उनके आवेदन परीक्षण उपरांत अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत दो लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत होकर ई-भुगतान आदेश जारी हो चुके हैं तथा शीघ्र ही बैंक खाते के माध्यम से राशि प्राप्त होगी।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम मोतीलाल अहिरवार, डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई के दौरान कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!