पुरानी गाड़ियों के कबाड़ ने पकड़ी आग, पूरे गोदाम को लील गई लपटें

0
करैरा। शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कृष्णा चौराहे के सामने स्थित महेश बेडर के कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

गोदाम में बड़ी संख्या में पुरानी गाड़ियां, लोहे का कबाड़ और ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की लपटें और उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

दमकल और प्रशासन मौके पर, आग बुझाने की जद्दोजहद
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। करेरा नगर परिषद की दमकल और पानी के टैंकर आग बुझाने में जुटे हैं, वहीं नरवर से भी दूसरी फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है। काफी प्रयासों के बावजूद खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। दमकल कर्मी लगातार आग को फैलने से रोकने में जुटे हुए हैं।

घरों तक पहुंचने का खतरा, रहवासियों में दहशत
आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों तक इसके फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। प्रशासन ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए हालात पर कड़ी नजर रखी हुई है।

कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील कबाड़ में चिंगारी को वजह माना जा रहा है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!