शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में एक दूध डेयरी संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कराने के बहाने घर से निकले 38 वर्षीय शिवराज सिंह यादव की लाश सोमवार को रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुई।
Pichhore dairy operator's body found on rail line
शुक्रवार से लापता शिवराज का मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है कि यह आत्महत्या है, दुर्घटना है या फिर किसी गहरी साजिश का हिस्सा।
जानकारी के मुताबिक पिछोर के ग्राम भंवरहार नयाखेड़ा निवासी शिवराज सिंह (38) पुत्र गंगाराम यादव की सोमवार को संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक की गांव में ही दूध डेयरी है। परिजनों का कहना है कि शिवराज शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे से गायब है। सिरसौद चौराहे से शिवपुरी के लिए रवाना हुआ था। शिवराम पीएनबी झांसी तिराहा शाखा से अपने दूसरे सेंट्रल बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कराने गया था।
शुक्रवार की शाम 5 बजे के बाद मोबाइल नंबर बंद हो गया। संपर्क न होने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शनिवार को पुलिस थाना पिछोर में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। दो दिन तक पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई।
%20(1).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।