शिवपुरी, नंदू घर में मरा मिला, विधायक ने की थी वीडियो वायरल, पढिए मामला

vikas
0
shivpuri-samachar

पोहरी।
शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना सीमा में आने वाले महलौनी गांव में निवास  करने वाले एक युवक की लाश उसके घर में पड़ी मिली है। युवक अपनी ससुराल मे रह रहा था,बताया जा रहा है कि बीते दिनों युवक के घर से शराब बरामद की थी,उसमे आग लगाकर नष्ट की गई थी,युवक उसी दिन से शोक मे था और लगातार शराब का सेवन कर रहा था।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार महलौनी छर्च में रविवार की सुबह अपने घर में नंदू उम्र 35 साल पुत्र नैनक निवासी भैसरावन जो अपनी अपनी ससुराल रह रहा था,वह मृत अवस्था में मिला। मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को पोहरी पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।  छर्च थाना प्रभारी विनय शर्मा का कहना है कि युक्क मृत मिला था। पीएम रिपोर्ट आने पर ही कारणों को खुलासा होगा।

चार दिन पहले महिलाओं ने किया था विरोध
बता दें कि महलौनी गांव की आदिवासी बस्ती में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। गांव की महिलाओं ने विरोध किया था। नंदू के घर से शराब बरामद की गई थी। आग लगाकर उसे नष्ट किया गया था। इसका वीडियो पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी किया था। कुछ लोगों का कहना है कि घटना के बाद से नंदू लगातार शराब का सेवन कर रहा था। कुछ लोग उसी दिन से खाना छोड़ने की बात कह रहे हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!