शिवपुरी, बचा नही पाया शेर सिंह अपने दोस्त की जान, फोन पर आई थी जहर की सूचना

vikas
0
shivpuri-news

पिछोर।
पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवक ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। हैरत की बात यह रही कि जहर खाने के बाद युवक ने खुद अपने दोस्त को फोन कर इसकी जानकारी दी और मदद के लिए बुलाया। दोस्त तत्काल मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल लेकर गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार साहिल लोधी (18) पुत्र राकेश लोधी निवासी लभेड़ा, थाना पिछोर रविवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम भरतपुर स्थित शासकीय स्कूल के पीछे पहुंचा, जहां उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद साहिल ने अपने मित्र शेर सिंह वंशकार को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है और वह स्कूल के पीछे मौजूद है।

दोस्त शेर सिंह सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचा। उसने साहिल को गंभीर हालत में उठाकर उपचार के लिए पिछोर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल छा गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!