शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर नगर में कैला देवी ट्रेडर्स की फर्म के फर्जी गेट पास पकडे गए है। मंडी के इन फर्जी गेट पास से ट्रक में 304 क्विंटल गेहूं निकाला जा रहा था,लेकिन इंदौर संभाग के उड़न दस्ते ने इस ट्रक को रोककर गेट पास की जांच की तो वह फर्जी निकला,बताया जा रहा है कि इस मामले में विभाग एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। वही इस ट्रक को जब्त कर लिया गया है और इसमे भरा 304 क्विंटल गेहूं की नीलामी की जाऐगी।
जानकारी के मुताबिक कृषि उपज मंडी समिति पिछोर की कैला देवी ट्रेडर्स फर्म के व्यापारी ने ट्रक क्रमांक यूपी 93 बीटी 7839 से 304 क्विंटल, 500 बोरी गेहूं 18 जून को महाराष्ट्र के बागौली भेजा। इंदौर संभाग के उड़नदस्ता दल ने 19 जून को बड़वानी जिले की कृषि उपज मंडी इंदौर के उड़नदस्ता दल ने ट्रक सहित गेहूं की जब्ती की है। जब्त गेहूं की कीमत 8, 13,200 रु. है।
इंदौर संभाग के उड़न दस्ते ने अंजड़ के क्षेत्र में एबी रोड पर राजा ढाबा के आगे निरीक्षण के दौरान ट्रक रोक लिया। पिछोर निवासी ट्रक चालक बृजभान से मंडी के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए। 500 कट्टों में 304 क्विंटल वजन के गेहूं के लिए कैला देवी ट्रेडर्स, पिछोर के नाम के बिल की जांच की गई। मंडी पोर्टल पर ट्रक क्रमांक, अनुज्ञा पत्र, अनुज्ञा पत्र बारकोड की जांच की गई। अनुज्ञापत्र, गेट पास नकली निकला। उड़नदस्ता दल प्रभारी ने प्रकरण तैयार कर लिया।
बड़वानी जिले की अंजड़ मंडी सचिव गणपतसिंह माली ने नांगलवाड़ी पुलिस थाने में फर्म कैला देवी ट्रेडर्स, पिछोर, जिला शिवपुरी के प्रोपराइटर के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है,वही जब्ती वाले गेहूं को राजसात कर लिया गया हैं। दर्ज एफआईआर में व्यापारी के नाम का उल्लेख नहीं है। हालांकि फर्म के बिल पर दर्ज नंबर व्यापारी रवि पंसारी का है। गुप्ता का कहना है कि छोटे भाई ने गाड़ी भेजी थी। मुझे जानकारी नहीं है। पिछोर मंडी सचिव शिवशंकर शर्मा का कहना है कि व्यापारी आसपास के गांवों से गाड़ी भरकर भेज देते हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।