शिवपुरी एसपी के आदेश के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया थाने से भगा दिया, पढिए पीडित की कहानी

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना सीमा के ग्राम लुहारी खुर्द में निवास करने वाले मनीराम लोधी को सीएम हेल्पलाइन और एसपी शिवपुरी भी न्याय नहीं दिला सके है। मनीराम लोधी के दुकान के ताले तोड़े गए और डेढ़ लाख की चोरी की गई,मनीराम का कहना है कि मैंने नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मेरे साथ ही अभ्रदता कर रही है। पीड़ित का कहना है कि गांव के दबंगों से मेरा परिवार भय मे है पहले मेरे भूसे में आग लगाई फिर मेरी मारपीट की और चोरी तक कर डाली,पुलिस ने किसी भी मामले में एक्शन नहीं लिया है। इस मामले की शिकायत को लेकर सीएम हेल्पलाइन और एसपी शिवपुरी तक का मैने चौखट तक में शिकायत लेकर पहुंचा हूं। 

घटनाक्रम, ताला तोड़कर उड़ाए डेढ़ लाख रुपए और सामान
पीड़ित मनीराम लोधी पुत्र भैयालाल लोधी के अनुसार, रामनगर स्थित उनकी दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया। 9 मई 2026 की काली रात को अज्ञात और नामजद चोरों ने दुकान का ताला चटकाया और अंदर रखे 50,000 नगद समेत करीब 1,00,000 का सामान पार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं थी; इससे पहले भी आरोपियों ने उसकी आटा चक्की से अनाज की बोरी चोरी की थी और उसकी टपरिया व भूसे में आग लगा दी थी, जिसका पंचनामा दबाव बनाकर लिखवा लिया गया था।

पुलिस की भूमिका पर गंभीर आरोप, सादे कागज पर ली शिकायत
हैरानी की बात यह है कि जब पीड़ित 10 मई 2026 को खनियाधाना थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा, तो पुलिस ने FIR दर्ज करने के बजाय मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। पीड़ित का आरोप है कि थाने के मुंशी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और केवल एक आरोपी दिनेश लोधी का नाम दर्ज कर पूरी शिकायत को सादे कागज पर समेट दिया। मुख्य आरोपी अमित लोधी, रमेश बरेठा, प्रमोद और गोलू उर्फ अमित के नामों को जानबूझकर छोड़ दिया गया। पीड़ित ने सीधे तौर पर थाना प्रभारी और दरोगा रामसिंह भिलाला पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है।

रात के 2 बजे फिर जानलेवा हमला, सहमा परिवार
पुलिस की इसी ढिलाई का नतीजा यह हुआ कि आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। *7 मई 2026 की रात करीब 2:00 बजे दिनेश, प्रमोद, अमित, फूलसिंह, धनीराम, प्रशांत, सोहन सिंह और यशपाल जैसे करीब एक दर्जन दबंगों ने पीड़ित के घर पर दोबारा धावा बोल दिया। आहट पाकर जब मनीराम का परिवार जागा, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। परिवार ने बमुश्किल दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। अब आरोपी सरेआम घूमकर पीड़ित परिवार को जान से मारने और गांव से बेदखल करने की धमकियां दे रहे हैं। एसपी के आदेश के बाद भी खनियाधाना थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज नहीं की और पीड़ित को थाने से भगा दिया।

कलेक्टर से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक गुहार, नतीजा सिफर
न्याय पाने के लिए पीड़ित मनीराम ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उसने,2 मई 2026 को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई इस शिकायत का नंबर 38275321,18 मई 2026 को स्पीड पोस्ट के जरिए आला अधिकारियों को आवेदन भेजा। 26 और 29 मई 2026 को स्वयं पुलिस अधीक्षक (SP) महोदय के समक्ष पेश होकर गुहार लगाई,लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। 

पीड़ित के पास हैं पुख्ता सबूत
मनीराम का कहना है कि आरोपियों द्वारा दी गई धमकियों और आगजनी की वीडियो व ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल में सुरक्षित है, जिसे वह जांच के समय प्रस्तुत करने को तैयार है। पीड़ित ने जिलाधीश (कलेक्टर) और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज की जाए, पुलिसकर्मियों की सांठगांठ की निष्पक्ष जांच हो और उसके परिवार को जान-माल की सुरक्षा प्रदान की जाए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!