बदरवास। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग केे बदरवास थाना सीमा मे एक तेज रफतार बाइक ने सडक किनारे खडा हुए बुर्जुग को रोंद दिया,इस हादसे मे बुर्जु्ग गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल को मेडिकल कॉलेज मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया,लेकिन इजाल के दौरान घायल बुर्जुग की मोत हो गई। वही बाइक सवार युवक भी घायल हो गए है। हादसा रात करीब 9:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर अटलपुर गांव के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, मोहनपुर निवासी 60 वर्षीय ओंकार सिंह पटेलिया सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ओंकार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बाइक पर सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने ओंकार सिंह का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं हादसे में घायल बाइक सवार दोनों युवकों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुना रेफर कर दिया गया। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।