शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना सीमा में बीती रात ग्रामीण बैंक के चौकीदार की मारपीट का मामला सामने आया है। चौकीदार का कहना है कि जब वह बैंक के काम के बाद घर लौट रहा था,उसी समय सतनवाड़ा के युवको ने उस पर हमला कर दिया,उसके जेब में रखा नकदी और बैंक की चाबियां लूटने का प्रयास किया,इतना ही नहीं उस पर नुकीले कांच जैसे टुकड़े से गले पर बार किया गया,जिससे खून निकल आया,चीखने चिल्लाने पर अन्य लोग मौके पर आ गए जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
पीड़ित चौकीदार का कहना है कि रात के समय वह सतनवाड़ा थाने पर रिपोर्ट करने गया था लेकिन सतनवाड़ा पुलिस ने उसकी नहीं सुनी,इस कारण वह आज एसपी शिवपुरी से इस मामले की शिकायत करने आया है। पीड़ित युवक ने एसपी से निवेदन किया है कि आरोपी युवक पर मामला दर्ज किया जाए।
सतनवाड़ा कला निवासी पुष्पेंद्र कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि वह ग्रामीण बैंक सतनवाड़ा में चौकीदार के रूप में कार्यरत है। 17 जून बुधवार की रात करीब 10 बजे वह बैंक संबंधी कार्य से शिवपुरी से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव में मस्जिद के पास मस्जिद के पास ही निवास करने वाले सलमान खान पुत्र अफजल खान समीर खान पुत्र फिरोज खान, अमन खान पुत्र राजू,सादिक खान पुत्र युसूफ खान,और इनके साथ अन्य लोग थे उक्त लोगो मिलकर मेरी स्कूटी रास्ता रोका और गाली-गलौज शुरू की और फिर उसके साथ मारपीट कर दी।
पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने घूंसों, लातों, डंडे और कांच की बोतल से हमला किया। यहां तक कि उसका गला काटने का भी प्रयास किया गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब में रखे करीब 20 हजार रुपए और बैंक की चाबियां छीनने की कोशिश की। पीड़ित के मुताबिक, घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर एक युवक मौके पर पहुंचा, जिसने बीच-बचाव कर उसे बचाया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते लोग नहीं पहुंचते तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
पुष्पेंद्र कुशवाह ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद वह शिकायत लेकर चौकी सतनवाड़ा पहुंचा, लेकिन उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई और न ही उसे रिपोर्ट की प्रति दी गई। इससे वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
परिवार को भी बताया खतरा
आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोग आए दिन उसे और अन्य हिंदू परिवारों को परेशान करते हैं। उसके अनुसार आरोपियों द्वारा गांव छोड़ने तक की धमकियां दी जाती हैं। उसने आशंका जताई है कि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
कार्रवाई और सुरक्षा की मांग
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, रिपोर्ट दर्ज कराने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।