करैरा। सहेली की शादी की खुशियां मनाकर लौट रहे एक परिवार के लिए रात का सफर किसी बुरे सपने में तब्दील हो गया। करैरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर एक दंपती को रोककर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र और हार छीन लिया, वहीं पति से नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात 3 साल के मासूम बच्चे के सामने हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
Robbery on Karera-Bhitarwar Road: Bundela Family Robbed at Gunpoint
फतेहपुर निवासी संध्या राजा बुंदेला उम्र 29 साल 19 अप्रैल को सहेली जूली परिहार की शादी में आई थी। साथ में पति गजेंद्र बुंदेला उम्र 32 साल था। बेटा योग प्रताप सिंह बुंदेला उम्र 3 साल साथ में था। उक्त घटना लौटते समय रात 9.30 बजे लूट हुई।
ममेरे भाई बजा चौहान ने बताया, संध्या राजा बहनोई और भांजे के साथ रात 9.09 बजे गार्डन से निकली। 9.15 बजे आईटीबीपी करैरा से भितरवार मार्ग की ओर मुड़ी। 13 किमी दूर रामनगर गधाई पहुंची। वहां से फतेहपुर गांव 7 किमी दूर है। रामनगर से गांव की तरफ 1 से 1.5 किमी चलने के बाद बदमाशों ने रोक लिया।
संध्या राजा के गले से सोने का मंगलसूत्र, हार, बीजासेन लूट लिया। पर्स छीन लिया। पर्स में मोबाइल था। 1400 से 1500 रुपए थे। गजेंद्र बुंदेला को जेब से 2700 रुपए निकाल लिए। बदमाश भाग गए। दंपति के चिल्लाने पर आसपास के खेतों से किसान आ गए। एक किसान के मोबाइल से भाई योगेंद्र को कॉल किया गया। संध्या राजा ने घटना बताई। करैरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
%20(4).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।