कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना सीमा मे खुशिया से भरे एक शादी समारोह में शामिल होने का उत्साह उस वक्त गहरे मातम में बदल गया, जब रास्ते में ही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। रन्नौद थाना क्षेत्र के ढेकुआ तिराहे पर सोमवार शाम एक 60 वर्षीय वृद्धा बाइक से गिर गईं और उनकी मौके पर ही सांसें थम गईं। मृतक सियाबाई अपने बेटे के साथ बेरखेड़ी से केमखेड़ा गांव जा रही थी, तभी अचानक आए चक्कर ने उनसे संभलने का मौका तक छीन लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस आकस्मिक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बेरखेड़ी थाना कोलारस निवासी सियाबाई पत्नी जालम सिंह आदिवासी अपने बेटे के साथ बाइक से केमखेड़ा गाव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान ढेकुआ तिराहे के पास उन्हें अचानक चक्कर आ गया। बाइक चालक ने जैसे ही वाहन रोका, सियाबाई संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई।
परिजन उन्हें तत्काल रन्नौद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रन्नौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण अचानक तबीयत बिगड़ना माना जा रहा है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।