खनियाधाना। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना सीमा में सोमवार शाम करीब 4 बजे एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। ग्रामीणों के मुताबिक अचानक घर से धुआं और तेज लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर का सामान जलकर खाक हो गया।
मकान मालिक बनवारी लाल राठौर ने बताया कि आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट है। इस घटना में फ्रिज सहित करीब 4 लाख रुपए का घरेलू सामान नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि यदि घटना के समय परिवार घर में होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने नुकसान का आकलन कर संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
%20(5).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।