दून जूनियर स्कूल महल रोड में सजेगा कौशल और मस्ती का मेला, विशाल समर कैंप 4 मई से

0
Uploaded Image शिवपुरी। शहर के महल रोड पर अपनी आधुनिक शिक्षण पद्धति से पहचान बनाने वाला दून जूनियर स्कूल इस बार गर्मियों की छुट्टियों को यादगार और सार्थक बनाने के लिए तैयार है। विद्यालय की संचालिका डॉक्टर खुशी खान ने बताया कि आगामी 4 मई से स्कूल परिसर में एक भव्य और 'कौशल आधारित' समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप केवल खेल-कूद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इसमें क्रिएटिव आर्ट, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और स्विमिंग जैसी गतिविधियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है।

सृजनात्मकता और जीवन कौशल पर रहेगा जोर
स्कूल की संचालिका डॉक्टर खुशी खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारना और उनमें रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। कैंप के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा क्रिएटिव आर्ट, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, लाइफ स्किल्स और बेसिक मैनर्स जैसी महत्वपूर्ण विधाओं की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, भीषण गर्मी से राहत और बच्चों की शारीरिक फिटनेस के लिए विशेष स्विमिंग क्लासेस का आयोजन भी किया जा रहा है।

दो आयु वर्गों और दो शिफ्टों में होगा आयोजन
अभिभावकों की सुविधा और बच्चों के सीखने के स्तर को ध्यान में रखते हुए कैंप को दो आयु वर्गों में बांटा गया है

प्रथम ग्रुप: 4 वर्ष से 9 वर्ष तक।
द्वितीय ग्रुप: 10 वर्ष से 15 वर्ष तक।
कैंप का समय भी बेहद लचीला रखा गया है, जिसमें सुबह की शिफ्ट 8:00 से 10:00 बजे तक और शाम की शिफ्ट 5:00 से 7:00 बजे तक रहेगी।

विशेष सुविधाएं और पंजीकरण
विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष बस सेवा की व्यवस्था भी की है। 4 मई से प्रारंभ होकर पूरे एक माह तक चलने वाले इस कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंप में सीटें सीमित हैं, अतः ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। शहर के अभिभावकों में इस कैंप को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!