शादी का कार्ड देने देने घर आए बदमाश, महिला में गोली मार दी, मौत

0
कोलारस
। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा में आने वाले गांव में आज एक महिला की हत्या की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक से शादी का कार्ड देने आए और महिला में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है हत्या प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हो सकती हैं।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना सीमा में आने वाले डेहरबारा गांव में निवास करने वाली रामसुखी धाकड उम्र 60 साल पत्नी स्व:लक्ष्मी नारायण धाकड अपने घर पर दोपहर मे अपनी पोती के साथ अकेली थी। तभी घर पर बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और आवाज लगाई और युवको ने बताया कि वह शादी का कार्ड देने आए है।

रामसखी ने शादी का कार्ड लेने दरवाजा खोला वैसे ही इन युवकों में एक एक युवक ने रामसखी पर दो फायर कर कर दिए। एक गोली सीधे रामसखी की कनपटी मे लगी और एक गोली छाती में धस गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अपना मुंह बांध रखा था। घटना के बाद बाइक सवार घटनास्थल से फरार हो गए। इस गोली काण्ड के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि एक गोली रामसखी के दिमाग  में लगी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिल रही है कि रामसखी के पति लक्ष्मीनारायण ने दो शादियां की थी। दोनों पत्नियों से लक्ष्मीनारायण के दो दो बेटे थे। दो बेटे रामसखी के साथ रहते थे और दूसरी पत्नी के दो बेटे बाहर रहते है। परिवार में प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। पुलिस इस मामले को इस विवाद से भी जोड़कर देख रही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!