शिवपुरी। जिले के अभिभावकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। शिवपुरी में छात्राओं के लिए एक सुरक्षित और उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से सोरोरिटी हाइट्स गर्ल्स स्कूल SORORITY HEIGHTS GIRLS SCHOOL का श्री गणेश होने जा रहा है। यह जिले का ऐसा अनूठा स्कूल है जो केवल छात्राओं के लिए समर्पित है, जहाँ एजुकेशन पावर के साथ सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
आपकी बेटी की सुरक्षा, अब हमारी जिम्मेदारी
अक्सर अभिभावक अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। इसी चिंता को दूर करते हुए सोरोरिटी हाइट्स प्रबंधन ने यह संकल्प लिया है कि आपकी बेटी की सुरक्षा अब हमारी जिम्मेदारी है।स्कूल की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ का नो मेल एंट्री नियम है। स्कूल परिसर के भीतर केवल महिला स्टाफ और महिला सुरक्षा गार्ड्स की ही तैनाती रहेगी, जिससे छात्राओं को पूरी तरह से सुरक्षित और निर्भय वातावरण मिल सके।
प्ले ग्रुप से कक्षा 6वीं तक ICSE पाठ्यक्रम
यह स्कूल आधुनिक शिक्षा पद्धति और ICSE पाठ्यक्रम पर आधारित है। वर्तमान में यहाँ प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 6वीं तक के प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। स्कूल का ध्येय केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि 'बिल्डिंग कॉन्फिडेंट इंग्लिश-स्पीकिंग यंग वुमन' के विजन के साथ छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है।
स्कूल की प्रमुख विशेषताएँ:
पूर्णतः सुरक्षित वातावरण: केवल महिला स्टाफ और महिला सुरक्षाकर्मी।
डिजिटल क्लासरूम: स्मार्ट बोर्ड और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कक्षाएँ।
हाई-टेक कंप्यूटर लैब: छात्राओं को डिजिटल भविष्य के लिए तैयार करना।
हॉस्टल सुविधा: बाहर से आने वाली छात्राओं के लिए सुरक्षित और घर जैसा वातावरण, जहाँ 24/7 सुरक्षा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध है।
आधुनिक पेडागोजी: खेल-खेल में सीखने की आधुनिक पद्धति (Play-way method)।
प्रवेश के लिए यहाँ संपर्क करें
सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक अपनी बेटियों के उज्जवल और सुरक्षित भविष्य के लिए स्कूल परिसर में संपर्क कर सकते हैं। पता: पुलिस लाइन के सामने, फतेहपुर रोड, शिवपुरी (म.प्र.) संपर्क: 9589592822
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।