शिवुपरी। शिवपुरी जिले में अवैध अनाज भंडारण और मंडी टैक्स चोरी के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। शिवपुरी शहर, करैरा और दिनारा में एक साथ की गई छापेमारी में प्रशासनिक टीमों ने करीब 3200 क्विंटल से अधिक अवैध अनाज जब्त कर कई गोदामों को सील कर दिया है। जहाँ जिला मुख्यालय पर अनिष्का ट्रेडर्स में भारी स्टॉक अंतर मिलने पर पांच गुना टैक्स वसूला गया, वहीं करैरा और दिनारा में बिना दस्तावेजों के अनाज की खरीद-फरोख्त पर सख्त एक्शन लिया गया। प्रशासन की इस सर्जिकल स्ट्राइक से जिले के व्यापारियों और टैक्स चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।इंडस्ट्रियल एरिया में व्यापारी निष्का ट्रेडर्स पर मंडी टैक्स चोरी पकड़ी
शिवपुरी। गुना बायपास के पास इंडस्ट्रियल एरिया शिवपुरी में एसडीएम ने टीम के साथ मंगलवार रात व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा। मंडी टैक्स चोरी पकड़ी गई। गोदाम सील कर दिया गया। मंडी समिति ने अंतर के मान से टैक्स चोरी पर पांच गुना मंडी शुल्क के रूप में 48 हजार रुपए अधिरोपित किए।
एसडीएम आनंद राजावत ने कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई की। एसडीएम मंगलवार रात 8 बजे नायब तहसीलदार अनिल धाकड़, मंडी सचिव बालेश कुमार शुक्ला, मंडी दल के साथ इंडस्ट्रियल एरियापहुंचे। फर्म अनिष्का ट्रेडर्स पर मंडी शुल्क से ज्यादा उपज मिली। एसडीएम ने गोदाम सीज कराया।
मंडी सचिव के मुताबिक पोर्टल रिकॉर्ड में फर्म की गेहूं 68 क्विंटल, चना 110 क्विंटल, सरसों 105.15 क्विंटल खरीदी दर्ज है। मौके पर गेहूं 624 क्विंटल, चना 57.60 क्विंटल, सरसों 50 क्विंटल मिला। मंडी समिति ने तुलना की। गेहूं 56.43 क्विंटल, चना 52.55 क्विंटल, सरसों 55 क्विंटल का अंतर निकला। इसी अंतर के हिसाब से मंडी टैक्स चोरी पर पांच गुना शुल्क 48 हजार रुपए लगाया गया।
अवैध रूप से खरीदी, दो गोदामों से 1650 क्विंटल अनाज जब्त
कररा शिवपुरी जिले के करैरा नगर में अवैध रूप से अनाज खरीदी का काम बंद नहीं हो रहा है। करैरा एसडीएम ने मंगलवार को नगर में दो व्यापारियों के गोदाम सील कर 1650 क्विंटल अनाज जब्त किया है। दोनों व्यापारियों के पास इस अनाज के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। 4 दिन पहले भी एसडीएम कृषि उपज मंडी के पास ही अवैध खरीदी के दौरान 500 क्विंटल गेहूं जब्ती की कार्रवाई कर चुके है।
एसडीएम करैरा अनुराग निंगवाल ने करैरा की फर्म राधेश्याम ट्रेडर्स व कृष्णा ट्रेडर्स पर गोदामों का निरीक्षण किया तो पता चला कि उसमें 1200 क्विंटल गेहूं, 200 क्विंटल ज्वार व 250 क्विंटल मूंगफली का स्टॉक मिला। जब दोनों व्यापारियों ने इस स्टॉक के बारे में दस्तावेज मांगे गए तो संबंधितों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। एसडीएम ने दोनों गोदामों में रखे माल सहित गोदाम को सील करने की कार्रवाई की है।
दिनारा में भी टीम ने 950 क्विंटल गेहूं किया जब्त, गोदाम सील
शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा की दिनारा थनरा पुलिस चौकी के पास स्थित गेड़ा ट्रेडर्स पर मंगलवार को प्रशासन की टीम ने 950 क्विंटल गेहूं बिना मंडी टैक्स चुकाए मिलने पर जब्त करने की कार्रवाई की है। साथ ही एक गोदाम को भी सील किया है। प्रशासन के मुताबिक यह गोदाम भी गेडा ट्रेडर्स का है, इसलिए उसे सील किया है। जबकि व्यापारी उस गोदाम को दूसरे का बता रहा है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करैरा नायब तहसीलदार मागी लाल जाटव अपनी टीम के साथ दिनश्रा में गल्ला व्यापारी मनोज गेड़ा की गेड़ा ट्रेडर्स दुकान पर पहुंचे तो वहां पर करीब 950 क्विंटल गेहूं बिना टैक्स के मिला। गल्ला व्यापारी मनोज गेड़ा का कहना है कि मेरे पास मौके पर करीब सोलह सौ क्विंटल गेहूं टैक्स पेड है।
प्रशासन उस गेहूं का अधिक मात्रा में बताकर जबरदस्ती कार्यवाही को अंजाम दे रहे थे तो हमने जब इस कार्यवाही का विरोध किया तो पास में एक किसान के मकान को यह कहकर शील्ड कर दिया कि यह आपका गोदाम है प्रशासन की इस तरह की कार्यवाही से व्यापारियों में क्रोध है और हम सब मिलकर इसी कार्यवाही का विरोध करेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।