हमें विस्थापित तो कर दिया लेकिन पुनर्स्थापित नहीं किया, घर बनाने जमीन का पट्टा दे दो

0
Uploaded Image कोलारस। कोलारस अनुभाग अंतर्गत अलग-अलग 12 गांवों में रह रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को कोलारस एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर आवासीय पट्टे की मांग की। उनका कहना था कि आवासीय भूमि का पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें शासन की आवास योजनाओं का लाभ तक नहीं मिल पा रहा है।

ज्ञापन में उल्लेख है कि, उनके परिवारों को करीब 20 साल पहले वन विभाग द्वारा ग्राम सरखंडी से विस्थापित किया गया था। उनके विस्थापन के उपरांत उन्हें पुनर्स्थापित करने के लिए शासन द्वारा किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की। इस कारण वहां से विस्थापित हुए करीब 30 परिवार अलग-अलग स्थानों पर जाकर बस गए। वर्तमान में 12 अलग-अलग गांवों में वह सभी परिवार रह रहे हैं।

एसडीएम का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों से बात की है और यह जानने का प्रयास किया है कि वर्तमान में वह कितने परिवार हैं और कहां-कहां निवास कर रहे हैं। पिछले 20 साल से वह कैसे रह रहे हैं। इसके अलावा जिस जगह वह वर्तमान में रह रहे हैं, वहां पर उन्हें आवास मिलने में क्या परेशानी आ रही है। इन सभी बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए उन्हें कहा गया है। जैसे ही वह यह जानकारी उपलब्ध करवा देंगे, उसके बाद सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!