जलालपुर का शेर, सीएम के सामने जाते ही ढेर, थमी जुबान की रफ्तार...

0
ललित मुदगल @ शिवपुरी
। शिवपुरी जिले में पारा 41 डिग्री के आसपास है लेकिन शिवपुरी की राजनीतिक गर्मी से पूरे मध्यप्रदेश के माहौल में गर्मी पैदा कर दी थी। पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के एसडीओपी करैरा के खिलाफ दिए गए बयानों ने मध्यप्रदेश की मीडिया में हैडलाइन बना दी थी,प्रीतम लोधी लगातार अनुशासन तोडकर बयानबाजी कर रहे थे। प्रीतम लोधी के हृदय में उपजा पुत्र प्रेम के कारण एक विधायक पद की अनुशासन की सारी मर्यादा तोड़ दी थी। कई वीडियो इंटरव्यू में वह अपने ऊपर दर्ज मामलों का पराक्रम बता रहे थे,इस पराक्रम पर पानी डालने के लिए  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को एक नोटिस जारी करना पडा,भोपाल तलब किया और सीएम यादव के सामने जाते ही है जलालपुर का शेर ढेर हो गया और अनुशासन का डंडा चलते ही अब वे बगावत के बजाय सफाई देने की मुद्रा में नजर आ रहे हैं।

करैरा एसडीओपी  आयुष्मान जाखड़ (IPS) अधिकारी को धमकाने के मामले में घिरे भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के तेवर अब नरम पड़ गए हैं। गुरुवार को वे CM हाउस पहुंचे, जहां हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद थे। बैठक के बाद लोधी ने अपने बयान पर खेद जताया और कहा कि कुछ शब्दावली गलत हो गई थी। CM हाउस में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि उनका परिवार जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक तीन पीढ़ियों से जुड़ा रहा है और वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे से जुड़े मामले में पुलिस कार्रवाई में उन्होंने पूरा सहयोग किया है और केस कोर्ट में है।

पढ़िए एक नजर में पूरे घटनाक्रम को

एक्सीडेंट की घटना (16 अप्रैल, 2026)
गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे, शिवपुरी के करैरा में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की तेज रफ्तार थार (जिस पर 'MLA' लिखा था) ने बाइक सवार तीन लोगों और दो पैदल महिलाओं को टक्कर मार दी।

थार की रफ्तार से अधिक विधायक पुत्र की जुबान की रफ्तार
एक्सीडेंट के बाद दिनेश लोधी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह घायलों को ही फटकारते हुए कह रहे थे, मैं हॉर्न और सायरन बजा रहा था, तुम लोग हट क्यों नहीं रहे थे? पुलिस ने दिनेश लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया। विधायक प्रीतम लोधी ने शुरुआत में कहा कि कानून अपना काम करेगा और उन्होंने खुद पुलिस से केस दर्ज करने को कहा।

पुलिस पूछताछ से विवाद की शुरुआत
करैरा के SDOP आयुष जाखड़ (IPS अधिकारी) ने दिनेश लोधी को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने गाड़ी से अवैध सायरन और काली फिल्म हटवाई और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की।

19 अप्रैल, MLA का बयान,करैरा क्या तेरा बाप का है बिगडी बात
रविवार को प्रीतम लोधी का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने SDOP पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके बेटे को करैरा में दोबारा न दिखने और राजनीति न करने की चेतावनी दी है।
लोधी ने खुलेआम SDOP को धमकी देते हुए कहा, क्या करैरा तेरे बाप का है? मेरा बेटा फिर आएगा और चुनाव लड़ेगा, दम हो तो रोक लेना।

21 अप्रैल,मामला बढ़ने पर दोबारा फिर दी धमकी,गोबर से भर देगें
मंगलवार को प्रीतम लोधी ने एक और कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर SDOP ने 15 दिन में माफी नहीं मांगी या स्पष्टीकरण नहीं दिया, तो वह 10,000 लोगों को लेकर SDOP के बंगले का घेराव करेंगे और उसे गोबर से भर देंगे। लोधी के बयान के बाद सोशल मीडिया और प्रशासनिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया हुई। IPS एसोसिएशन ने भी इस व्यवहार पर आपत्ति जताई।

 22 अप्रैल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का नोटिस
विधायक के लगातार आपत्तिजनक बयानों और एक लोक सेवक (IPS अधिकारी) को खुलेआम धमकाने को पार्टी ने "अनुशासनहीनता" माना। बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर प्रीतम लोधी को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया। उनसे 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।

फिर क्या था, अपनी ही पूछ से आग लगा बैठे
भोपाल पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी सीएम हाउस गए और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मध्यप्रदेश शासन के सीएम डॉ मोहन यादव के साथ वार्ता हुई,इस वार्ता में क्या हुआ है यह तो भगवान जाने,लेकिन सीएम हाउस के निकलने के बाद जलालपुर का शेर ढेर हो गया और जुबान की रफ्तार पर विराम लगा बैठे,अब सहयोग और अनुशासन,मर्यादा जैसे शब्दों की उत्पत्ति विधायक की जुबान कर रही है। इस मामले मे हमारे राम का कहना है कि अपनी ही पूछ से आग लगाना 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!