केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के 3 दिवसीय कार्यक्रमो की अधिकृत घोषणा शिवपुरी में सड़कों का भूमिपूजन

Adhiraj Awasthi
0
शिवपुरी। शिवपुरी-गुना के क्षेत्रीय सांसद और भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 3 दिवसीय दौरे का अधिकृत कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। सिधिया अपने तीन दिन के दौर में शिवपुरी की अपने संसदीय क्षेत्र की तीनों विधानसभा के कार्यक्रमों में शिरकत करेगें। सिंधिया शिवपुरी,पिछोर और कोलारस में जनसुनवाई करेगें। सिंधिया के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 25 अप्रैल को टूरिस्ट विलेज शिवपुरी से प्रातः 10.40 बजे न्यू बस स्टैंड कोलारस पहुंचेगे। वहां भूमि पूजन और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। जिसमें बालिका एवं बालक छात्रावास का भूमि पूजन (प्रधानमंत्री जनमन योजना), कोलारस के जनपद पंचायत भवन का भूमि पूजन, कोलारस के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ नए बस स्टैंड का उद्घाटन एवं कोलारस में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन शामिल है। प्रातः 11.45 बजे एप्रोच रोड कोलारस पर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दोपहर 12 बजे जैन बस्ती कोलारस में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.35 बजे ग्राम पंचायत भवन लुकवासा में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2.50 बजे बुडा डोंगर, बदरवास में अदानी सीएसआर परियोजना का उद्घाटन करेंगे। अपराह्न 4.35 बजे सीएम राइज़ स्कूल, बदरवास पहुंचेगे। वहां भूमि पूजन और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। जिसमें बदरवास के जनपद पंचायत भवन का भूमि पूजन, आईटीआई भवन का भूमि पूजन, बालिका एवं बालक छात्रावास का भूमि पूजन (प्रधानमंत्री जनमन योजना) शामिल है।

अपराह्न 5.40 बजे बदरवास तथा इसके उपरांत ग्राम एचवारा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6.50 बजे तहसील भवन रन्नौद का भूमिपूजन और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। जिसमें एकीकृत तहसील भवन का उद्घाटन, रन्नौद-खोखाई मठ सड़क (30 किमी) का भूमि पूजन शामिल है। इसके बाद रात्रि 9 बजे गणेश कॉलोनी में स्थानीय कार्यक्रम, इसके उपरांत ग्राम फतेहपुर, रातौर में स्थानीय प्रोग्राम, कृष्ण पुरम   कॉलोनी में स्थानीय कार्यक्रम एवं झांसी तिराहा शिवपुरी में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत टूरिस्ट विलेज में रात्रि विश्राम करेंगे।

इसी प्रकार 26 अप्रैल को प्रातः 10.10 बजे कलेक्ट्रेट, शिवपुरी में दिशा की बैठक और उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोपहर 01.15 बजे काइट ग्लोबल स्कूल, भोंती में जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न 3.45 बजे पिछोर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न 4 बजे तहसील पिछोर में एकीकृत तहसील भवन का उद्घाटन करेंगे। शाम 6.30 बजे सीएम राइज स्कूल, शिवपुरी आएगें। यहां भूमि पूजन और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

जिसमें शिवपुरी के 39 वार्डों में विभिन्न सड़क कार्यों का उद्घाटन, सीएम राइज स्कूल का उद्घाटन, 80 आवासों का कब्ज़ा पत्र वितरण और 48 आवासों के स्वीकृति पत्र, अपशिष्ट उपचार संयंत्र का भूमि पूजन, कायाकल्प योजना की 9 अतिरिक्त सड़कों का भूमिपूजन, पोहरी बस स्टैंड-शिवपुरी स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन शामिल है।

शाम 7.35 बजे वृंदावन कॉलोनी में शिवपुरी में स्थानीय कार्यक्रम, इसके उपरांत न्यू पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में, पुरानी शिवपुरी, कोर्ट रोड शिवपुरी, विष्णु मंदिर के पास सिद्धेश्वर कॉलोनी एवं फिजिकल रोड शिवपुरी में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इसी प्रकार 27 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे टूरिस्ट विलेज शिवपुरी में नाश्ता और शिवपुरी जिले के मेधावी छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। प्रातः 10.35 बजे ग्राम कोटा भगोरा में जनसुनवाई करेंगे। दोपहर 1 बजे एनटीपीसी कॉलेज सतनवाड़ा में एनटीपीसी इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण और छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। इसके उपरांत ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!