नरवर के त्रिलोक के घर चोरी करने वाला पनघटा का शिवराज निकला, गिरफ्तार

0
नरवर। शिवपुरी जिले की नरवर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी गया पूरा माल चांदी के जेवर भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को वार्ड क्रमांक 02 निवासी त्रिलोक कुशवाह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव ने बताया कि टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों पर नजर रखी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम पनघटा निवासी शिवराज उर्फ छोटू तोमर उम्र 22 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके पास से चोरी की गई चांदी की तोड़िया बरामद कर ली गईं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!