दिनारा करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा मे आने वाले गांव से एक दुखद खबर मिल रही है कि घर के मासूम की मौत का कारण घर मे बना पानी का टैंक बन गया है। शादी के 5 साल बाद मन्नतो के बाद पैदा हुआ बेटे की दुखद मौत हो गई। इस घटना से परिवार तो शौक मे डूबा हआ है गांव के निवासी भी गमनीन है।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार शाम करीब 5 बजे आरेंश उम्र 3 साल पुत्र ऋषि जाटव अपने घर के बाहर खेल रहा था और परिजन घर के अंदर किसी काम में व्यस्त थे। खेलते-खेलते मासूम अचानक पास ही बने पानी के टैंक में जा गिरा। घर के अंदर मौजूद माता-पिता इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि बाहर उनका बच्चा मौत से जूझ रहा है। जब तक परिजनों को आरेंश के टैंक में गिरने का पता चला और वे उसे बाहर निकाल पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की सांसें थम चुकी थीं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। पोस्टमार्टम की कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया। बच्चे का शव घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। जिस मां ने मन्नतों का धागा बांधकर अपने बेटे को पाया था, वह इस सदमे से पूरी तरह बदहवास है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे थनरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।