Shivpuri News: धडीचा वाले विवाह मे दहेज की डिमांड, बच्चियो सहित घर से निकाला,पढिए रोचक खबर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

दिनारा करैरा। शिवपुरी जिले के करैर अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा मे एक रोचक मामला सामने आया है। धडीचा शपथ पत्र वाले विवाह मे दहेज की डिमांड करते हुए शादी के कुछ माह बाद बच्चियो के साथ घर निकाल दिया है।
विवाहिता ने बातया कि उसका विवाह आपसी सह​मति से स्टाफ पर हुआ था,स्टांप वाली शादी घर लाने के बाद उसके पति ने कुछ माह बाद विवाहिता की मारपीट करते हुए दहेज की डिमांड करते हुए उस उसकी बेटियो के साथ घर से निकाल दिया। पीडिता ने एसपी शिवपुरी को इस मामले को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई है। 

दिनारा थाना क्षेत्र के हरिजन मोहल्ले की रहने वाली रजनी ने 23 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि संजय कुमार गौतम ने उसे पत्नी के रूप में साथ रखने और जिंदगीभर रखने का वादा किया था। महिला के अनुसार 14 फरवरी 2026 से वह अपनी दो बच्चियों के साथ संजय के साथ रह रही थी। बाद में 29 जुलाई को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर साथ रहने की बात कही,वही शादी का पहले स्टाम्प पर सहमति पत्र से सहमति दी थी। 

महिला का आरोप है कि कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद संजय कुमार गौतम, उसकी मां रामवती गौतम और ननद संगीता गौतम सहित अन्य लोगों द्वारा उसे और उसकी बच्चियों को कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि उससे रुपये की मांग की गई और मायके पक्ष द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

17 सितंबर की घटना को लेकर गंभीर आरोप
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि 17 सितंबर को उसके साथ एकराय होकर मारपीट की गई। इसके बाद उससे जेवर उतरवा लिए गए और उसे बच्चियों सहित पहने हुए कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला का आरोप है कि उसे और उसकी बच्चियों को जान से मारने की धमकी भी दी गई तथा झूठे मामले में फंसाने की बात कही गई।

महिला के अनुसार घटना के बाद वह दिनारा थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की, लेकिन वहां एफआईआर दर्ज करने के बजाय सादा कागज पर आवेदन लिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आवेदन दिए जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

एसपी से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग
रजनी ने एसपी को दिए आवेदन के साथ शपथपत्र, थाने में दिए गए आवेदन की प्रति और शादी के फोटो संलग्न किए हैं। महिला ने आरोपों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने तथा उसे और उसकी बच्चियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!