Shivpuri News: बहन के घर मिली करीना को मौत, आसमान से उतरे यमदूत, बिजली बनकर गिरे

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

बैराड/ शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना सीमा मे आने वाले हरियाखेडी गांव मे बहन के घर आई एक 19 साल की युवती को मौत रास्ते मे मिल गई। आसमान से उतरे यतरे यमदूत बिजली बनकर युवती पर गिरे,जिससे उसकी मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार  करीना आदिवासी उम्र 19 साल पुत्री गंभीर आदिवासी, मूल रूप से ग्वालियर जिले के पनिहार थाने के ग्राम कांसेर की रहने वाली थी। वह 7 सितंबर को ही अपने जीजा के साथ बहन शकुंतला के गांव हरियाखेड़ी आई थी। बहन के घर में खुशी का माहौल था और करीना गांव की जिंदगी में घुल-मिल गई थी।

शाम 5 बजे अचानक आसमान से टूटी आफत
गुरुवार, 17 सितंबर की शाम करीब 5 बजे करीना गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेत से काम करके वापस लौट रही थी। इसी बीच अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आसमान से तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली सीधे करीना के ऊपर आ गिरी।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बिजली की चपेट में आते ही करीना गंभीर रूप से झुलस गई और अचेत होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ी। उसके साथ मौजूद महिलाओं और परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे उठाकर तत्काल बैराड़ के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद करीना को मृत घोषित कर दिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!