तेंदुआ/कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा में एक 25 साल के युवक की सडक एक्सीडेंट मे मौत हो गई। युवक फोरलेन सडक क्रॉस कर रहा था तभी तेज रफ्तार एक ट्रॉला आया और युवक को कुचलकर चला गया जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा डेहरवारा के पास हुआ।
डेहरवारा का रहने वाला 25 वर्षीय रवि (पुत्र लोहरे उर्फ हल्के कुशवाह) गांव के ही पास आवेश ढाबे पर काम करता है। देर रात उसका भाई बल्लू कुशवाह उससे मिलने ढाबे पर पहुंचा था। कुछ देर भाई के पास रुकने के बाद बल्लू वापस घर जाने लगा। जाते-जाते उसने रवि से कहा कि, जब रात को काम खत्म करके लौटना, तो मेरे लिए खाना लेते हुए आना। रवि को क्या पता था कि भाई के ये आखिरी शब्द होंगे और वो खाना कभी उस तक नहीं पहुंच पाएगा।
चंद कदमों की दूरी पर मौत ने झपट्टा मारा
रवि के अनुसार, यह कहकर बल्लू पैदल ही घर की तरफ चल दिया। वह ढाबे से निकलकर जैसे ही फोरलेन सड़क पार करने लगा, तभी पडोरा की तरफ से कोटा की ओर जा रहा एक ट्रोला मौत बनकर आ गया। ट्राले की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक ने घोर लापरवाही बरतते हुए बल्लू को सीधी टक्कर मार दी।
सिर कुचला, मौके पर ही थम गईं सांसें
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बल्लू को संभलने तक का मौका नहीं मिला। भारी-भरकम ट्राला उसे कुचलता हुआ निकल गया। इस भीषण एक्सीडेंट में बल्लू का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसने घटनास्थल पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक व ट्राले की तलाश में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।