शिवपुरी। अपडेट ऐसा शब्द है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी फील्ड मे हो होना चाहता है,लेकिन पिछोर थाना सीमा मे एक व्यक्ति को अपडेट होना भारी पड गया उसे 93 हजार का चूना लग गया,जानकारी मिल रही है कि कुटावली मे रहने वाले सुखनंदन झा ने अपने मोबाइल पर अपटेउ होने का मैसेसे देखा और उसने उस मैसेसे को क्लिक कर दिया,क्लिक करते ही उसका मोबाइल अपडेट होने की प्रक्रिया मे चला गया ओर 30 मिनिट बाद उसने देखा कि उसका बैंक खाता साफ साफ हो गया।
सुखनंदन ने बताया कि 15 सितंबर को मोबाइल पर अपडेट से संबंधित संदेश आया था। उन्होंने सामान्य अपडेट समझकर संदेश पर क्लिक किया। इसके बाद मोबाइल में करीब आधे घंटे तक अपडेट प्रक्रिया चलती रही। इसी दौरान मोबाइल की गतिविधियों पर उनका नियंत्रण प्रभावित हो गया। बाद में खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने Google Pay का स्टेटमेंट चेक किया तो कई संदिग्ध UPI ट्रांजेक्शन सामने आए।
चार ट्रांजेक्शन से निकली रकम, एक भुगतान हुआ फेल
पीड़ित के अनुसार साइबर ठगों ने पहले 15,265 रुपए, फिर 26,858 रुपए और इसके बाद 36,520 रुपए का UPI ट्रांजेक्शन किया। इसके बाद 19,890 रुपए का एक और ट्रांजेक्शन किया गया, लेकिन यह भुगतान फेल हो गया। बताया गया कि खाते में उपलब्ध राशि/ट्रांजेक्शन लिमिट के कारण यह भुगतान पूरा नहीं हो सका। इसके बाद 14,580 रुपए का एक और ट्रांजेक्शन किया गया।
Google Pay के ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड में इन लेनदेन के दौरान सरफराज आलम नाम दिखाई देने की बात पीड़ित ने कही है। हालांकि यह नाम वास्तव में ठगी करने वाले व्यक्ति का ही है या किसी खाते/UPI आईडी से जुड़ा है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पिछोर थाने और एसपी कार्यालय में की है। पीड़ित ने साइबर ठगी में गई रकम वापस कराने की मांग की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।