Shivpuri News: पारदी गैंग की लूट का प्रयास लोडिंग चालक ने फैल कर दिया, पढिए कैसे

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

रन्नौद/कोलारस। गुना के कुख्यात पारदी गैंग ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात रन्नौद थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन एक लोडिंग चालक की सूझबूझ और न्नौद पुलिस की सक्रियता से उनकी पूरी साजिश नाकाम हो गई।

पुलिस के मुताबिक 4 से 5 बाइक पर सवार बदमाशों ने घाटी के बीचों-बीच सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए और सड़क के आर-पार धारदार तार का जाल बिछा दिया, ताकि रात में गुजरने वाला कोई भी वाहन पंचर या अनियंत्रित होकर रुके और वे लूटपाट कर सकें। इसी दौरान माड़ा की तरफ से आ रहे एक लोडिंग वाहन के चालक ने समय रहते पत्थर देख लिए।

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को किनारे से निकालकर रफ्तार बढ़ा दी और सीधे रन्नौद थाने पहुंचकर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गश्त बढ़ा दी। पुलिस को आते देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गए। 

मौके से पुलिस ने रोड पर बिछाए गए पत्थर और तार का जाल जब्त किया है। देर रात तक पुलिस ने घाटी में सर्चिग अभियान चलाया। पुलिस ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और ग्रामीणों से अपील की है कि रात में माड़ा घाटी से गुजरते समय सतर्क रहें और सड़क पर किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखते ही तत्काल 112 या रन्नौद थाने को सूचना दें।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!