गंगाचंल गैस ऐजेंसी बांट रही है एक्सपायरी डेट का रसोई गैस का सिलेंडर, गिर्राज को थमा दिया

0
शिवपुरी। वर्तमान समय में अमेरिका इजरायल और ईरान में युद्ध के कारण ईंधन पर संकट आ गया है खासकर पब्लिक को रसोई गैस को लेकर परेशानी का सामना करना पड रहा हैं। सरकार ने रसोई गैस को लेकर कई गाइड लाइन जारी कर दी,पब्लिक इन गाइडलाइन्स को फॉलो कर रही है लेकिन इस संकट की घड़ी में लगता है कि गैस संचालको पर कोई गाइडलाइन का प्रभाव नहीं है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमे जब देखने को मिला जब एक उपभोक्ता को एक्सपायरी डेट का सिलेंडर पहुंचा दिया। यह तो जागरूक उपभोक्ता था तो उसने इसका विरोध किया तो गैस सिलेंडर का डिलिवरी बॉय बोला कि लेना है तो लो,नहीं तो बहुत ग्राहक खडे है सिलेंडर के इंतजार में,मजबूरी मे उपभोक्ता को  एक्सपायरी डेट का सिलेंडर लेना पड़ा,अब उसकी रसोई में सिलेंडर नहीं बंब पर खाना पकाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी की गांधी कॉलोनी में रहने वाले गिरिराज अग्रवाल ने गंगाचंल गैस एजेंसी से अप्रैल माह शुरुआती दिनो में सिलेंडर बुक कराया था। 14 अप्रैल के डिलिवरी 5-106194170249  नंबर से मुझे डिलीवरी मिली।  इस सिलेंडर पर ए 26 अंकित था। गिरिराज गुप्ता ने कहा कि यह सिलेंडर तो एक्सपायर हो चुका है। इस पर डिलेवरी वाय ने जवाब दिया कि सिलेंडर लेना है तो लो,नहीं तो बहुत ग्राहक खडे है सिलेंडर लेने,मजबूरी में यह सिलेंडर गिरिराज को लेना पडा।

गिरिराज गुप्ता ने शिवपुरी समाचार से बातचीत करते हुए बताया कि जब उसने इस सिलेंडर को लगाया तो उसका रेगुलेटर दो बार अपने आप निकल गया,चूंकि घर में गैस नहीं थी इस कारण अब वह रिस्क लेकर इस सिलेंडर उपयोग कर रहे है।

अगर एलपीजी की गाइडलाइन की माने तो गैस सिलेंडर की एक्सपायरी की 4 प्रकार की कोडिंग की है। ए बी सी डी और इनको 12 माह में चार भागों में विभक्त किया है। उदाहरण के अगर आपका सिलेंडर पर ए 256 लिखा है तो यह जनवरी,फरवरी और मार्च माह तक के लिए वैध है। उसके बाद बी 26 लिखा है तो अप्रैल मई जून और इसी प्रकार अगर 2 26 लिखा है तो जुलाई अगस्त सितंबर और डी 256 लिखा है तो अक्टूबर नवंबर दिसंबर तक वैध है।  
अगर एलपीजी की गाइडलाइन की माने तो गैस सिलेंडर की एक्सपायरी की 4 प्रकार की कोडिंग की है। LPG सिलेंडर पर जो A, B, C, D कोडिंग होती है, वह उसकी expiry (validity for testing) बताती है।

उदाहरण के अगर आपक सिलेंडर A जनवरी से मार्च (1st Quarter) तक वैध है। इसी प्रकार B अप्रैल से जून (2nd Quarter), C जुलाई से सितंबर (3rd Quarter),D अक्टूबर से दिसंबर (4th Quarter) है। गिरिराज  के सिलेंडर पर A-26 लिखा है इसका मतलब यह है कि उक्त सिलेंडर मार्च 2026 के बाद उपयोग करने योग्य नही है। इस सिलेंडर मे लीकेज का खतरा अब अधिक है। समय के साथ इस सिलेंडर की धातु और वाल्व वाल्व कमजोर हो सकते हैं। तय समय सीमा के बाद सिलेंडर का प्रेशर झेलने की क्षमता कम हो सकती है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

कुल मिलाकर गिर्राज गुप्ता ओर उनका परिवार खतरे में है। यह उपभोक्ता को जागरूक है इस कारण सिलेंडर के एक्सपायरी के खेल को समझ गए,लेकिन शिवपुरी शहर मे ना जाने कितने उपभोक्ता है जिनका पता नहीं है कि सिलेंडर एक्सपायरी भी होता है कि नहीं,सिलेंडर पर अंकित A, B, C, D कोडिंग का क्या मतलब होता है। प्रशासन को यह मामला संज्ञान मे लेना चाहिए और गंगाचंल गैस एजेंसी पर कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि किसी की जान की कोई कीमत नहीं होती है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!