शिवपुरी, नेशनल हाईवे-46 पर रोड एक्सीडेंट मे कल्ला कुशवाह की मौत, भाई गंभीर घायल

Adhiraj Awasthi
0
कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के कोलारस थाना सीमा में स्थित लुकवासा चौकी क्षेत्र मे नेशनल हाईवे-46 (NH-46) पर गुरुवार की देर रात बाइक को वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई वही  उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। दोनों भाई एक वैवाहिक समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में मौत ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 1 बजे सेसई खुर्द निवासी 27 वर्षीय कल्ला कुशवाह और उसका 22 वर्षीय चचेरा भाई मोनू कुशवाह बाइक से जा रहे थे। जब उनकी बाइक NH-46 पर पहुंचे, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कल्ला कुशवाह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बारात से लौटते समय हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि कल्ला और मोनू लुकवासा में आयोजित एक बारात में शामिल होने गए थे। रात को कार्यक्रम खत्म कर दोनों भाई बाइक से अपने गांव सेसई खुर्द लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन काल बनकर आया और खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया।

पुलिस ने की शिनाख्त, जांच जारी
हादसे के बाद घायल मोनू को तत्काल शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआत में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन शुक्रवार दोपहर पुलिस की जांच और परिजनों के पहुंचने के बाद इनकी शिनाख्त सेसई खुर्द निवासी कल्ला और मोनू के रूप में हुई।

पुलिस ने मृतक कल्ला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!