Shivpuri News: गणेश विसर्जन मे मातम, शिवपुरी मे चार मौत, पढिए विस्तृत खबर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे गणेश उत्सव के विजर्सन से मातम भरी खबर मिल रही है वही शिवपुरी जिले मे पिछले 24 घंटे मे अलग अलग जगह से 4 मौते हुई हैं। पोहरी के नानौरा में गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में गिरने से 25 वर्षीय मूकबधिर युवक की जान चली गई।
तेंदुआ के कार्या गांव में बाड़े में बिजली के तार की चपेट में आने से 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं लुकवासा में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव घर में मिला, जबकि फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चारों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा,गणेश विसर्जन के बीच तालाब में गिरा युवक,मौत 
पोहरी नगर परिषद क्षेत्र के नानोरा गांव में बुधवार रात गणेश विसर्जन के दौरान 25 वर्षीय हरगोविंद जाटव पुत्र अंतु जाटव तालाब में गिर गया। परिजनों के मुताबिक हरगोविंद मूकबधिर था और रात में शौच के लिए तालाब के दूसरे हिस्से की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरा।

तालाब के दूसरे छोर पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर रहे लोगों ने उसे पानी में गिरते देखा और पुलिस को सूचना दी। पोहरी थाना पुलिस स्थानीय लोगों के साथ रात में ही तलाश में जुट गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह दोबारा सर्चिंग की गई तो कुछ दूरी पर पानी में फैली बेलों के बीच हरगोविंद का शव फंसा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

दूसरा हादसा,गोबर फेंकने गई महिला को लगा करंट, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
तेंदुआ थाना क्षेत्र के कार्या गांव में गुरुवार सुबह 53 वर्षीय ईश्वरदेवी जाटव के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। वह भैंसों का गोबर इकट्ठा कर बाड़े में फेंकने गई थीं। बाड़े से घरेलू बिजली की लाइन निकली हुई थी, जिसके तार में कट लगा था। तार हटाने के दौरान ईश्वरदेवी करंट की चपेट में आ गईं और बेसुध होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

तीसरा तालाब,मजदूरी से लौटी पत्नी ने घर में देखा पति का शव
कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा में बुधवार शाम 50 वर्षीय भूरा जाटव का शव घर के कमरे में मिला। गांधीनगर वार्ड क्रमांक 13 निवासी भूरा के बेटे रंजीत, पत्नी गुड्डी बाई और दूसरा बेटा राजा सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। शाम करीब 4:30 बजे पत्नी वापस लौटी तो उसे भूरा मृत अवस्था में मिला।

परिजनों के अनुसार भूरा लंबे समय से टीबी का इलाज करा रहे थे। घटना के पीछे की अन्य वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सूचना पर लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

चौथा हादसा,थ्रेसर का सामान लेने निकला युवक फोरलेन पर हादसे का शिकार
म्याना थाना क्षेत्र के छीरखेड़ा निवासी 29 वर्षीय राजकुमार धाकड़ बुधवार शाम बाइक से थ्रेसर का सामान लेने लुकवासा जा रहा था। शाम करीब 6 बजे वह बाइक क्रमांक एमपी 08 जेडजे 5019 से निकला था। रात करीब 10:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि लुकवासा फोरलेन पर इंडियन प्योर फ्यूल स्टेशन के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में राजकुमार के सिर में गंभीर चोट आई। उसे कोलारस के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!