शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे स्थित सिंहनिवास गांव मे स्थित टीआई के फार्म हाउस पर अज्ञात बदमाशों ने लाखों रूपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं, बताया जा रहा हैं कि बदमाशों ने सबसे पहले फार्म हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एंगल बदल दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद चोर कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर गये,उसके बाद चोरों ने अलमारी के ताले चटकाए और उसमें रखे लाखों रुपए की नकदी सहित सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहनिवास में निवासरत टीआई ब्रजमोहन रावत के फार्म हाउस पर सबसे पहले चोर अंदर आये और फार्म हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एंगल बदल दिया। जिससे चोरों की पहचान न हो सके, वहीं इसके बाद चोर कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर चले गये। बदमाशों ने अलमारी के ताले चटकाए और उसमें रखे लाखों रुपए की नकदी सहित सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
वहीं इस घटना ने जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं तथा स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ हैं कि जब जिले के एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी टीआई का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
%20(1)%20(2).webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।