करैरा विधायक के घर रात में हंगामा, शराब, वीडियो और कांग्रेसी साजिश का आरोप, पुलिस कार्रवाई की चेतावनी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। बिजली का कनेक्शन काटने पर विधायक घर बवाल मच गया है। सोशल से लेकर वीडियो फुटैज खंगालने की बात सामने आ रही है। करैरा विधायक का कहना है रात के समय पब्लिक की भीड घ्रर आ गई इसमे से कुछ लोग दारू पीकर आए थे, यह कांग्रेसी माइंड के लोग थे।
पूरे घटनाक्रम का वीडियो शोसल पर वायरल हो रहा है इस वीडियो मे खासकर विधायक का दादागिरी बता रहा है क्या,वाला डायलॉग के वीडियो से रील काटी जा रही है। कुल मिलाकर बिजली विभाग का एक कट अब रील के कट बना रहा है। अब चालिए मूल खबर की ओर 

बिलौनी गांव में बिजली कनेक्शन कटने का मामला अब ग्रामीणों और करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक के बीच विवाद में बदल गया है। पानी सप्लाई की बिजली कटने से परेशान ग्रामीण गांव के सरपंच बालकिशन जाटव को साथ लेकर रात करीब 8 बजे विधायक के मगरौनी स्थित घर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत की ओर से बिजली कंपनी में करीब 15 दिन पहले 50 हजार रुपए जमा कराए जा चुके हैं, इसके बावजूद गांव की बिजली काट दी गई।

रात में अचानक बड़ी संख्या में ग्रामीणों के विधायक के घर पहुंचने पर विधायक नाराज हो गए। उन्होंने ग्रामीणों से रात में आने के बजाय दिन में समस्या लेकर आने की बात कही। इसी दौरान विधायक और ग्रामीणों के बीच बातचीत तीखी हो गई। ग्रामीण जब वापस लौटने लगे तो हुई बातचीत का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक की ओर से कथित तौर पर यहां दादागिरी बता रहा है क्या कहते हुए सुनाई देने की बात सामने आई है। हालांकि पूरे घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं।

50 हजार जमा, फिर भी गांव में कट गई बिजली
बिलौनी के सरपंच बालकिशन जाटव के मुताबिक गांव में पानी की सप्लाई के लिए ग्राम पंचायत के बजट से बिजली कंपनी में 50 हजार रुपए जमा कराए गए थे। यह राशि करीब 15 दिन पहले जमा कराई गई थी। इसके बावजूद बिजली कनेक्शन काट दिया गया, जिससे गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित होने लगी। बिजली समस्या से परेशान ग्रामीण रात में एकत्रित हुए और सरपंच को साथ लेकर विधायक के घर पहुंच गए। सरपंच का कहना है कि ग्रामीणों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें भी उनके साथ विधायक के पास जाना पड़ा।

विधायक बोले- रात में क्यों आए, दिन में आना था
ग्रामीणों के विधायक के घर पहुंचने के बाद बातचीत के दौरान विधायक ने रात में आने पर आपत्ति जताई। विधायक की ओर से सरपंच से यह भी पूछा गया कि वह रात में क्यों आए हैं। बातचीत के दौरान शराब के सेवन को लेकर भी सवाल किए जाने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों का कहना था कि वे बिजली की समस्या लेकर विधायक के पास आए हैं और यदि समस्या का समाधान नहीं होगा तो वे वापस चले जाएंगे। इसी दौरान एक ग्रामीण के कथित रूप से यह कहने के बाद कि आगे भी समय मिलेगा, बातचीत का माहौल और गरमा गया। विधायक ने कथित तौर पर उसे वापस बुलाते हुए पूछा कि वह यहां दादागिरी बता रहा है क्या।

मोबाइल से बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद विधायक और ग्रामीणों के बीच रात में हुई बातचीत को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीण पक्ष की ओर से वीडियो को घटनाक्रम का प्रमाण बताया जा रहा है, जबकि विधायक ने पूरे मामले का दूसरा पक्ष सामने रखा है।

विवाद के दौरान हाथापाई होने के दावे भी सोशल मीडिया पर किए गए हैं, हालांकि इसकी वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और उपलब्ध वीडियो/CCTV फुटेज के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी।

विधायक बोले- जेई को फोन कर बिजली जुड़वाई थी
विधायक रमेश प्रसाद खटीक का कहना है कि बिलौनी में बिजली नहीं आ रही थी। उन्होंने बिजली कंपनी में 10 प्रतिशत राशि जमा कराने की बात कही थी और जेई को फोन करके बिजली जोड़ने के लिए कहा था। उनका कहना है कि वे ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने में मदद कर रहे थे।

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि ग्रामीणों में कुछ लोग राजनीतिक मानसिकता से आए थे और रात में उनके घर पहुंचने के पीछे साजिश हो सकती है। उन्होंने कुछ लोगों के शराब के नशे में होने का दावा भी किया है।

अब मोबाइल वीडियो के बाद CCTV की बारी
विवाद सामने आने के बाद विधायक ने अपने घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज निकलवाने की बात कही है। उन्होंने चौकी प्रभारी को बुलाकर घटनाक्रम की जानकारी दी और पुलिस कार्रवाई कराने की बात कही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!