Shivpuri News: मार्किग लाइन से सीधी होगी शहर की ट्रैफिक, यातायात और नपा की सयुक्त प्लानिंग

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के मुख्य बाजार और मुख्य मार्गो पर लगातार ट्रैफिक का दबाब बढ रहा है। शहर मे जैसे जैसे जनसंख्या बढ रही है उतने ही वाहन भी बढ रहे है इस कारण शहर की सडको पर यातायात का दबाव भी बढ गया है जिससे शहर की सडको पर जाम की समस्या प्रतिदिन देखी जा रही है। इस जाम की स्थिती से बचने के लिए यातायात और नगर पालिका अब मार्किग लाइन सहित कई उपाय किए है। 

हाल ही में दिशा की बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम खत्म करने के निर्देश दिए थे,इसी निर्देश के तहत शिवपुरी पुलिस की मुखिया एसपी यंगचेन डी भूटिया ने शहर की सडको पर पैदल भ्रमण भी किया था। आज मंगलवार को यातायात पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के आगे किए गए अस्थाई अतिक्रमण चिन्हित किए गए। अधिकारियों के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में नए प्लान के तहत कार्रवाई शुरू होगी।

इन इलाकों में अस्थाई अतिक्रमण चिन्हित
संयुक्त टीम ने कोर्ट रोड, गांधी चौक, माधव चौक, पुराने बस स्टैंड और गुरुद्वारा चौक सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के आगे किए गए अस्थाई अतिक्रमण चिन्हित किए गए। दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों के आगे से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई।

कोर्ट रोड के हाथ ठेले ठंडी सड़क पर जाएंगे
नए ट्रैफिक प्लान के तहत कोर्ट रोड पर लगने वाले सभी हाथ ठेलों को ठंडी सड़क पर भेजा जाएगा। इसके अलावा कोर्ट रोड से टेकरी की ओर जाने वाले रास्ते से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। गांधी चौक पर लगने वाले पटवाओं को कोर्ट रोड स्थित सब्जी मंडी के पास भेजा जाएगा। इससे गांधी चौक पर वाहनों की आवाजाही को आसान बनाने की योजना है।

कोर्ट रोड पर चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक
यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव कोर्ट रोड पर चार पहिया वाहनों को लेकर किया जाएगा। यहां चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। इन वाहनों की पार्किंग के लिए पुराने बस स्टैंड स्थित राज पैलेस होटल के सामने जगह तय की गई है।

माधव चौक पर होगी मार्किंग और बैरिकेडिंग
माधव चौक पर जूस और मिठाई की दुकानों के सामने निर्धारित जगह की मार्किंग कर बैरिकेडिंग की जाएगी। तय सीमा के बाहर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाकर यातायात को व्यवस्थित करना और जाम की समस्या को कम करना है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!