Shivpuri News: नाती को बचाने सियार से भिड गया घायल दादा, पीट पीटकर हत्या, पढिए रोचक खबर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा मे आने वाले रामराई गांव मे सोमवार की रात अपने घर के बहार एक बुजुर्ग अपने नाती को लेकर टहल रहे थे। तभी अचानक से एक सियार ने दादा पर हमला कर ​जख्मी कर दिया,सियार अभी भी रूका नही और  नाती पर भी हमला करने का प्रयास किया लेकिन दादा ने सियार को पैरो के ​नीचे दबा लिया और चिल्लाने लगा,इस शारे को सुनकर बुजुर्ग का बेटा लठ्ठ लेकर आया और उसने सियार को पीट पीटकर मार डाला 

सोमवार रात करीब 8 बजे रामराई गांव में निवास करने वाले नकटू राम खाना खाने के बाद अपने नाती के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। गांव में रात सामान्य थी, तभी अचानक एक सियार वहां पहुंचा और नकटू राम पर झपट पड़ा। अचानक हुए हमले से वह संभल पाते, उससे पहले ही सियार ने उनके हाथ और पैर में काट लिया।

खुद घायल हुए, लेकिन नाती को खतरे में देख नहीं हटे
सियार के हमले के बाद भी खतरा टला नहीं था। वह नकटू राम के नाती की तरफ झपटा। नाती को बचाने के लिए घायल दादा पीछे हटने के बजाय सियार से भिड़ गए। उन्होंने सियार को अपने पैर से दबा लिया और जोर-जोर से शोर मचाकर मदद के लिए पुकारने लगे।

दादा की आवाज सुनकर दौड़ा बेटा
नकटू राम की चीख-पुकार सुनकर उनका बेटा संतोष धाकड़ मौके पर पहुंचा। वहां पिता को घायल अवस्था में और सियार को नाती की ओर झपटते देखकर उसने लाठी से सियार पर हमला कर दिया। संतोष ने सियार पर लगातार लाठियां बरसाईं। चोट लगने से सियार की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल दादा को अस्पताल ले गए परिजन
घटना में नकटू राम के हाथ और पैर में चोट आई है। सियार के मरने के बाद परिजन घायल नकटू राम को तत्काल कोलारस स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। घटना के बाद रामराई गांव में देर रात तक सियार के हमले की चर्चा रही। ग्रामीणों में वन क्षेत्र से सियार के आबादी वाले इलाके में आने को लेकर भी चिंता देखी गई।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!