Shivpuri News: भाजपा पदाधिकारी पर विवाहिता को भगाने का आरोप, पीडित बोला लवमैरिज की थी

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिल के भाजपा खोड मंडल अध्यक्ष पर एक पीडित ने अपनी पत्नि पर जबरिया रखने का आरोप लगाया है। पीडित का कहना हे कि मेरी पत्नि ओर बच्ची को मंडल अघ्यक्ष अपने घर पर रखे हुए है। मैने इस मामले की रिर्पोट खोड चौकी पर की थी,लेकिन सुनवाई नही हुई और उल्टा मेरे पर ही भौंती थाने मे मारपीट का मामला दर्ज करा लिया है,पीडित पति ने एसपी शिवपुरी को आवेदन देकर भाजपा मडंल अध्यक्ष पर मामला दर्ज कर उसकी पत्नि को मुक्त कराने का निवेदन किया है। 

शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौती थाने की खोड चौकी सीमा में आने वाले करहीगांव मे निवास करने वाले 26 साल के रामकृष्ण लोधी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी अवस्था लोधी को 16 सितंबर 2026 से सहदेव लोधी, जो खोड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष  बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आवेदन के अनुसार, युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी को छिरवाहा स्थित अपने घर पर रखा गया।

आवेदन में रामकृष्ण ने आरोप लगाया कि 18 सितंबर को सहदेव लोधी उसकी पत्नी और बच्ची के साथ 10-12 लोगों को लेकर उसके घर पहुंचे। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं था। परिवार के लोगों से सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचा और पत्नी के बारे में पूछताछ की तो कथित रूप से विवाद की स्थिति बन गई। रामकृष्ण का आरोप है कि सहदेव लोधी और उनके साथ आए लोगों ने उसे धमकाया। इसी दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी पक्ष उसकी पत्नी और बच्ची को लेकर वहां से चला गया।

फोन पर धमकी देने का भी लगाया आरोप
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि सहदेव लोधी उसे फोन पर धमकाते हैं और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कहते हैं। आवेदन में रामकृष्ण ने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उसे यह कहा गया कि शिकायत करने से उसका कुछ नहीं बिगाड़ा जा सकता।

नया मोबाइल देने और जेवर-रकम रखने का आरोप
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को नया मोबाइल दिया गया है। साथ ही उसने पत्नी के करीब 15 लाख रुपए कीमत के जेवर और रकम सहदेव लोधी के पास होने का दावा किया है। युवक ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा की मांग की है।

लव मैरिज की थी रामकृष्ण लोधी ने 
रामकृष्ण ने बातया कि उसकी शादी सन 2022 मे सुजवाहा की रहने वाली सहदेव लोधी से हुई थी और यह शादी उसने परिवार के खिलाफ जाकर लवमैरिज की थी। रामकृ?ण का कहना है कि सुजवाहा मे उसकी बुआ था और मेरा वहा आना जाना था,इस कारण सहदेव रामकृष्ण के संपर्क ओर प्यार हो गया,शादी के बाद सहदेव लगातार परेशान कर रही है। 

भाजपा नेता बोले- अवस्था रिश्ते में भांजी
इधर इन आरोपा के बाद रामकृश्ण की पत्नि भाजपा खोड मंडल अध्यक्ष और विवाहिता एसपी आफिस पहुंची थी। सहदेव ने बताया कि अवस्था उनकी रिश्ते में भांजी लगती है। सहदेव के मुताबिक, अवस्था का अपने पति रामकृष्ण के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि रामकृष्ण अवस्था के साथ मारपीट करता था और पैसों की मांग करता था। इसी वजह से अवस्था घर छोड़कर चली गई थी। सहदेव ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस से जुड़े लोगों ने अवस्था को भड़काया है।

पति पर मारपीट और दहेज मांगने के आरोप
अवस्था लोधी ने भी अपने पति रामकृष्ण पर मारपीट करने और दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पति के व्यवहार से परेशान होकर वह घर से गई थीं। भौंती थाना पुलिस ने अवस्था लोधी की शिकायत पर रामकृष्ण लोधी के खिलाफ दहेज मांगने का मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!